Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sitapur News: बारिश से ढही दीवारें, तीन की मौत और सात घायल; तहसील प्रशासन ने कराया सर्वे

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 07:40 PM (IST)

    सीतापुर में बारिश के कारण कई कच्ची दीवारें ढह गईं जिससे चार स्थानों पर हादसे हुए। भगवानपुर में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पोती घायल हो गईं। शादीपुर और फरीदपुर में भी दीवारें गिरने से लोगों को चोटें आईं जिनमें एक महिला की मृत्यु हो गई। तुलसीनगर में एक परिवार दीवार ढहने से घायल हो गया जिन्हें पड़ोसियों ने बचाया।

    Hero Image
    सीतापुर: सिधौली के भगवानपुर में ढही कच्ची दीवार।- जागरण

    जागरण टीम, सीतापुर। बारिश के चलते तापमान गिरने के अलावा कोई खास फायदा नहीं हुआ। बारिश से नरम पड़ चुकी कच्ची दीवारें दरक गईं। चार स्थानों पर दीवारें ढहने से तीन की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंवरगड्डी: भगवानपुर में गुरुचरन, उनकी पत्नी गुर्गा और सात वर्षीय उनकी पोती सुनैना कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे थे। बुधवार रात दीवार ढहने से सभी मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली ले जाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां गुरुचरन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। वहीं, सुनैना को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार ने सर्वे करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।

    महराजनगर के शादीपुर में प्रह्लाद की पत्नी जानकी गुरुवार की सुबह कच्ची दीवार पर पड़े छप्पर के नीचे बंधे पशुओं को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान दीवार ढहने से वह उसके मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। कोतवाल तालगांव दीपक कुमार राय और क्षेत्रीय लेखपाल उपेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपेन्द्र यादव ने रिपोर्ट तहसील भेज दी गई है। दैवीय आपदा से आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। सिधौली: फरीदपुर में दीवार ढहने से रंगगोली पुत्री महेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।

    पूरा परिवार ही हो गया घायल

    सिधौली : कस्बा के मुहल्ला तुलसीनगर में बब्लू, उनकी पत्नी रीतू, बेटा यस व कृष्णा और बेटी पीहू सो रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार ढह गई। पूरा परिवार मलबे में दब गया। गनीमत रही कि पड़ोसी जाग रहे थे। पड़ोसियों ने शीघ्रता के साथ मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाल लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लेखपाल से सर्वे कराया गया है।