सीतापुर में आंधी-बारिश में पेड़ गिरे तो कहीं ढही दीवार, दो की मौत; पांच लोग घायल
सीतापुर में बेमौसम आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ...और पढ़ें
-1778680067377_m.webp)
महोली कस्बा में मित्तल मशीनरी स्टोर के पास कार पर बिरा पेड़।- जागरण
HighLights
सीतापुर में आंधी-बारिश से दो लोगों की मौत हुई।
पेड़ गिरने और दीवार ढहने से पांच लोग घायल हुए।
तूफान से संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा।
जागरण टीम, सीतापुर। मौसम में बुधवार दोपहर अचानक से बदलाव आया। आंधी और बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ व दीवार के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इसके अलावा शहर सहित जिलेभर में जगह-जगह पेड़ गिरने आवागमन बाधित हुआ, एक शापिंग माल की कांच टूट गई। हालांकि, बारिश कुछ देर बाद थम गई और फिर से धूप हो गई। फिर भी कुछ देर की बारिश से ही गन्ने की आंशिक सिंचाई भी हो गई।
रामपुरमथुरा के मिश्रन पुरवा में राम किशोर के दरवाजे पर लगे बरगद के पेड़ के नीचे पड़ोसी राजेंद्र के पुत्र पांच वर्षीय ध्रुव व सात वर्षीय शोभित खड़े थे। अचानक पेड़ गिरने से दोनों दब गए। स्वजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा लेकर पहुंचे, जहां ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शोभित के एक पैर में गंभीर चोट और फ्रैक्चर बताया गया है।
तहसीलदार महमूदाबाद उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पेड़ गिरने से बच्चे की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक मदद दी जाएगी। इमलिया सुल्तानपुर के राजेपुर खुर्द में 17वर्षीय राहुल राठौर आम के पेड़ में बंधी भैंस को खोलने गए थे। अचानक पेड़ गिरने से वह उसके नीचे दब गए।
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। हरगांव के ग्राम सेमरीभान में घर के आंगन में बैठी 50 वर्षीय नसीम्मुन के सिर पर ईंट और परसेहरा सरीफपुर में 16वर्षीय रूबी के सिर पर सौर ऊर्जा की प्लेट सिर पर गिरने से गंभीर चोट आई। दोनों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
खबरें और भी
लक्ष्मनपुर में छत पर कपड़े उतारने गई 23 वर्षीय मानसी के ऊपर पक्की दीवार गिर गई। मलबा हटाकर परिवारजन उनको लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से ट्रामा सेंटर ओयल रेफर कर दिया गया। कमलापुर के ग्राम नसीरापुर में नीम का पेड़ उखड़कर इंद्रेश के घर पर गिर गया, जिसके नीचे दबने से अनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमंडा में उपचार चल रहा है। वहीं, मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सदरपुर के रुहसन गांव में बिजली गिरने से रामजीवन की एक भैंस मर गई।
शॉपिंग माल के टूटे कांच, कहीं मार्ग पर गिरा पेड़
शहर के जेलरोड पर ओवर ब्रिज के निकट एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। विजय लक्ष्मी नगर स्थित बीडी कपूर मार्ग पर एक शापिंग माल के शीशे टूटकर सड़क पर गिर पड़े। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। महोली में मुख्य बाजार में मित्तल स्टोर के सामने पेड़ गिरने से कई बाइक, दुकान का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।