Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक नहीं रहेगा अंधेरा, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत से जगमग होगी सड़कें

    Updated: Sat, 11 Oct 2025 10:09 PM (IST)

    शहर में अब मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक अंधेरा नहीं रहेगा। नगर निगम ने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का अभियान शुरू किया है, जिससे सड़कें जगमग होंगी। इस पहल से नागरिकों को रात में सुरक्षित महसूस होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सभी वार्डों में खराब लाइटों की पहचान की जा रही है और उन्हें बदला जा रहा है।

    Hero Image

    शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत।

    संवाद सूत्र, सीतापुर। दीपावली के पूर्व नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों में अंधेरा नहीं रहेगा। साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी। इसको लेकर नगर पालिका परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली का पर्व नजदीक है। तैयारियों का क्रम भी तेज हो गया है। नगर पालिका परिषद ने अभी से ही सभी खासकर प्रकाश व सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को लेकर काम भी शुरू कर दिया है। बीते दिनों नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने अधिशासी अधिकारी को प्लानिंग करते हुए काम कराने के लिए कहा था।

    शहरवासियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी। जो पूरी तरह खराब हो गई हैं, वहां पर नई लगाई जाएंगी। नगर पालिका की टीम इसके लिए अभी से जुट गई है।

    दुरुस्त की जाएंगी सभी स्ट्रीट लाइटें

    शहर के सभी मुख्यमार्गों, डिवाइडरों पर बड़ी स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। इसके अलावा अधिकांश गलियों, मुहल्लों में छोटी लाइटें लगी हुई हैं। कुछ ऐसे भी मार्ग व गलियां हैं जिनमें प्रकाश का कोई समुचित प्रबंध नहीं है। इसको दीपावली तक दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। जिन मार्गों की स्ट्रीट लाइटें मरम्मत योग्य हैं उनको दुरुस्त किया जाएगा।

    वहीं, जिन मार्गों पर लाइटें पूर्णत: खराब पड़ी हैं अथवा जहां बिल्कुल नहीं हैं। उन स्थानों पर नयी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। करीब दस से पंद्रह हजार लाइटें मंगवाई जाएंगी।

    अभी पांच सौ के करीब नई लाइटें आ भी गई हैं। एक, दो दिन बाद इन नई लाइटों को लगाने का क्रम शुरू किया जाएगा। ऐसे में पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा।

    खंभों पर लगेगी एलईडी झालरें

    डिवाइडरों में लगे खंभों, सड़क के किनारे पेड़ों को भी एलईडी से सजाया संवारा जाएगा। रंग बिरंगी झालरों, कैंडिल लाइटों, रंगीन कपड़ों से सभी चौराहाें को सजाया जाएगा। प्रत्येक चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। पार्कों को भी एलईडी झालरें लगेंगी। गमलों की रंगाई पुताई की जाएगी।

    दुरुस्त रहेगी सफाई व्यवस्था

    अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने बताया पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की ओर से सभी सफाई कर्मियों को उनके निर्धारित वार्डों, स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कहा गया है। यह सफाई कर्मी सड़क, डिवाइडरों, गलियों की सफाई करेंगे। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाएगा।

    इन मुख्य मार्गों पर रहता अंधेरा

    सिविल लाइन, चर्च रोड, आरएमपी से बाईपास, कैंचीपुल मार्ग, बाईपास सर्विस लेन आदि मार्गों पर अंधेरा रहता है।