Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में खाड़पाथर के जंगल में पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर बहा तो डीजल लेने डिब्बा, गैलन, बाल्टी लेकर उमड़ी भीड़

    By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sat, 13 Jun 2026 06:23 PM (IST)

    सोनभद्र के खाड़पाथर जंगल में डीजल लेकर जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हजारों लीटर डीजल बह गया। हादसे के बाद ग्रामीण बाल्टी और डिब्बे ल ...और पढ़ें

    सोनभद्र के खाड़पाथर जंगल में पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर बहा; डीजल लूटने उमड़ी भीड़।

    सोनभद्र के खाड़पाथर जंगल में पलटा डीजल टैंकर, हजारों लीटर बहा; डीजल लूटने उमड़ी भीड़।

    जागरण संवाददाता, रेणुकूट (सोनभद्र)। क्षेत्र के खाड़पाथर जंगल में शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब डीजल लेकर मध्य प्रदेश जा रहा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा डीजल तेजी से रिसने लगा और देखते ही देखते हजारों लीटर डीजल जंगल क्षेत्र में बह गया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, डिब्बा और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए तथा बह रहे डीजल को भरने लगे।

    चंदौली जनपद के मुगलसराय स्थित डिपो से डीजल लेकर एक टैंकर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे खाड़पाथर जंगल के पास टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गया और गड्ढे में पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा डीजल बाहर निकलने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटनास्थल पर मौजूद वाराणसी निवासी अरुण यादव ने बताया कि टैंकर चालक संतु, निवासी अलीपुर, वाहन को सड़क पर खड़ा कर आराम कर रहा था। उन्होंने चालक से वाहन को सड़क किनारे लगाने के लिए कहा। इसके बाद चालक टैंकर को किनारे करने लगा, लेकिन वाहन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गया। उधर सड़क पर खड़ा करने से अरुण यादव की कार भी सामने से आ रहे ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

    जिससे उसमें सवार सौरभ निवासी वाराणसी भी घायल हो गया जिससे इलाज के लिए हिंडाल्को अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल चोपन स्थित अग्निशमन केंद्र को भी सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

    खबरें और भी