सुलतानपुर-प्रयागराज हाईवे पर मैजिक वाहन ने खड़ी बोलेरो को मारी टक्कर, हेड कॉन्स्टेबल की मौत
सुलतानपुर-प्रयागराज हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई। एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने खड़ी बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार हरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-1760752803225.webp)
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में सुलतानपुर प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार की मौत हो गई। यह दुर्घटना खुशहालपुर उतुरी गांव के पास स्थित एक प्लाई फैक्ट्री के सामने हुई।
प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार की रात करीब 8:40 बजे हाईवे किनारे सुल्तानपुर से आई उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक बोलेरो खड़ी थी। यह वाहन सेल टैक्स विभाग का बताया जा रहा है। तभी पीछे से तेज रफ्तार में प्रयागराज की तरफ जा रही एक मैजिक वाहन ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार कुशीनगर निवासी हेड कांस्टेबल हरेंद्र कुमार 45 गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। प्रतापगंज पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि मामले मे मुकदमा दर्ज कर कार्यवायी की जाऐगी। घटना के बाद वाहन को पुलिस ने कब्जे मे लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।