उन्नाव में महिला की बेरहमी से हत्या, जलनिगम के पंप आपरेटर की पत्नी को धारदार हथियार से मार डाला
उन्नाव में रायबरेली के जलनिगम कर्मी रामखेलावन की पत्नी नगीना की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नगीना का शव बरामदे में खून से लथपथ मिला, जिसके चेहरे ...और पढ़ें
-1765359190733.webp)
जागरण संवाददाता, उन्नाव। रायबरेली के रानीपारा स्थित जलनिगम कर्मी अचलगंज के मन्नीखेड़ा मजरे नथई सिंह निवासी रामखेलावन की 50 वर्षीय पत्नी नगीना की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर के अंदर कमरे के बाहर बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला। चेहरे व सिर पर गहरे जख्म होने के साथ चूड़ियां टूटी पड़ी मिली। जो महिला द्वारा हत्यारोपित से संघर्ष करने की गवाही दे रही हैं। फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच कर रही है।
अचलगंज क्षेत्र के मन्नाखेड़ा मजरे बेहटा नथई सिंह निवासी रामखेलवान रायबरेली के रानीपारा में जलनिगम में पंप आपरेटर हैं। कोई संतान न होने से उनकी पत्नी नगीना गांव के बाहर बने घर में अकेली रहती थी। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे गांव का 22 वर्षीय पारस नगीना के घर के बगल में लगे अपने ट्यूबवेल पर पहुंचा। उसने नगीना के घर के बाहर पहुंचकर उन्हें आवाज दी। काफी देर बाद तक अंदर से कोई जवाब न आने पर उसने गेट के बीच की सांस से झांककर देखा तो अनहोनी के अंदेशे पर पीछे की दीवार से छत पर पहुंचा।
नजारा देख उसकी चीख निकल गई। नगीना का शव कमरे के बाहर बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला। चेहरे व सिर में धारदार हथियार के गहरे जख्म होने के साथ शव के पास ही चूड़ियां टूटी पड़ी मिलीं। कलाई में चोट के निशान संघर्ष की गवाही दे रहे थे। पारस भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों के साथ नगीना के पति रामखेलावन को घटना की जानकारी दी।
दोपहर करीब एक बजे रामखेलावन रायबरेली से घर पहुंचे और शव देख बेहाल हो गए। रामखेलावन ने बताया कि वह सात दिसंबर की रात घर आए थे फिर सुबह रायबरेली ड्यूटी पर चले गए थे। मोबाइल न चला पाने से पत्नी नगीना अपने पास फोन नहीं रखती थी। रामखेलवान की सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र, एसओ ब्रजेश शुक्ल मौके पर पहुंचे और जांच की।
घटनास्थल से पांच फीट दूर मवेशी बांधने वाले गोड़े में महिला की साड़ी पड़ी मिली। शव के पास तख्त पर बिस्तर बिछे व रजाई रखी मिली। अलमारी बक्सों का ताला वैसे ही लगा मिला, जैसे बंद था। गांव में किसी अपने द्वारा ही महिला की हत्या किए जाने की चर्चा है। चर्चा है कि पति एक साल पहले किसी महिला को लेकर घर आया था। जिसका पत्नी नगीना ने विरोध किया था। इस पर पति-पत्नी में जमकर विवाद हुआ था। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने शीघ्र राजफाश करने की बात कही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।