Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unnao News : दो दिन से लापता किसान की तालाब में तैरती मिली लाश, जमीनी विवाद की आशंका

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 08:06 PM (IST)

    उन्नाव में दो दिन से लापता एक किसान का शव तालाब में मिला। परिजनों ने जमीन के विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। मृतक 40 वर्षीय शंभू 23 अगस्त से लापता थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना में सोहरामऊ में एक किसान का शव सड़क किनारे मिला शरीर पर चोटों के निशान थे।

    Hero Image
    लापता किसान का तालाब में उतराता मिला शव। जागरण

    संवाद सूत्र, उन्नाव। दो दिन से लापता किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस ने छानबीन की। स्वजन ने परिवार में ही जमीन के विवाद को लेकर हत्या का शक जताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव हरदासपुर निवासी 40 वर्षीय शंभू उर्फ पतन्नी का शव सोमवार को घर से करीब 500 मीटर दूरी पर कुंडा तालाब में उतराता मिला। शव देख ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी। स्वजन ने पुलिस की मदद से शव को बाहर निकला। छोटे भाई श्यामसुंदर ने बताया कि परिवार में ही जमीन को लेकर तीन वर्ष से विवाद चल रहा था। उसने बड़े भाई के साथ बड़ी अनहोनी की आशंका जताई। मां महादेई समेत अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई ने बताया कि शंभू अविवाहित थे।

    23 अगस्त को घर से निकले थे

    23 अगस्त को घर से निकले थे। तब से लगाती खोजबीन की जा रही थी। यह भी बताया कि वह नशे का सेवन भी करते थे। अक्सर बांगरमऊ के जमुनिहा गांव में अपनी बहन के यहां चला जाता था। शनिवार को हरदोई में रहने वाली बुआ के घर से लौटा था।

    इसके बाद गांव में घूम रहा था और अचानक लापता हो गया। उसकी चप्पल और गमछा घर के बाहर पड़ा मिला, जिससे पर उसने मामला संदिग्ध होने की बात पुलिस से कही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    सड़क किनारे खंती में मिला किसान का शव, हत्या का अंदेशा

    सोहरामऊ के हिनौरा मार्ग पर लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के एक किसान का शव सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान देख हत्या कर शव फेंकने की चर्चा है। जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने स्वजन को जानकारी दी। बेटे ने बताया कि पिता रविवार दोपहर घर से निकले थे। रात तक घर न लौटने पर उनकी खोजबीन की जा रही थी। उसने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

    घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की

    लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के भटगवां पांडेय गांव निवासी 52 वर्षीय नरेंद्र पांडेय रविवार दोपहर घर से निकले थे। रात तक घर न लौटने पर स्वजन ने खोजबीन की। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनका शव सोहरामऊ क्षेत्र में हिनौरा मार्ग पर सड़क किनारे खंती में पड़ा मिला। शरीर में कई जगह गहरे जख्म देख हत्या की चर्चा है। जेब से मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने पहचान कर स्वजन को बुलाया। बेटे शिवांक पांडेय ने बताया कि पिता रविवार दोपहर से लापता है।

    उसने भी हत्या की आशंका जताई है। दिवंगत का मोबाइल भी गायब है। सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि शरीर में चोटों के निशान मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। स्वजन ने किसी पर आराेप नहीं लगाया है। जांच शुरू की गई है।