यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देते समय महिला की बिगड़ी हालत, विद्यालय प्रबंधक ने कार से भेजा न्यू पीएचसी; गेट पर ही हो गई…
UP Police Bharti रविवार को चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम आट मन्नूखेड़ा पोस्ट पाटन से आ ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज। UP Police Bharti: कंचननगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कालेज में रविवार को चल रही सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को प्रथम पाली में बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम आट मन्नूखेड़ा पोस्ट पाटन से आई गर्भवती अभ्यर्थी सुनीता परीक्षा दे रही थी।
परीक्षा छूटने से लगभग 20 मिनट पहले अचानक दोपहर लगभग 11:45 बजे उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। महिला अभ्यर्थी की हालत बिगड़ते देख विद्यालय प्रबंधक प्रभात शुक्ल ने उसे अपनी कार से राजधानी मार्ग स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां न्यू पीएचसी के गेट पर ही महिला ने बेटी को जन्म दे दिया। मेडिकल स्टाफ द्वारा तुरंत उसे प्रसव रूम ले जाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा बच्चा का प्राथमिक उपचार किया।
जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित
महिला चिकित्सक शिप्रा झा की देखरेख में जच्चा बच्चा का उपचार हुआ। महिला चिकित्सक ने बताया कि जच्चा व बच्चा दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ हैं। महिला के भाई कमलेश कुमार निवासी धर्मराजखेड़ा भगवंतनगर ने बताया कि 30 वर्षीय बहन सुनीता नौ माह की गर्भवती थी। फिर भी हिम्मत करके परीक्षा देने पहुंची थी। परीक्षा छूटने से कुछ देर पहले उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने बेटी को जन्म दिया है।
भाई ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों की तत्परता से सुनीता और उसकी नवजात बेटी दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ हैं। सुनीता ने बताया कि उसने बच्ची का नाम ''आराध्या'' रखा है। शाम चार बजे एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल भेजा गया है।
पांच माह पहले मार्ग दुर्घटना में पति की हो चुकी मौत
महिला अभ्यर्थी के भाई कमलेश ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। बीते वर्ष 2023 सितंबर माह में उसके पति दीपक कुमार की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी बड़ी बेटी आर्या अभी पांच साल की है। रविवार को बहन ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है।
भाई ने बताया कि बहन का सपना सिपाही में भर्ती होना था। जिसके लिए वह परीक्षा देने आई थी। वहीं, सुनीता की सहेली शिवानी पटेल निवासी श्रीनगर शुक्लागंज ने बताया कि उसकी रविवार को परीक्षा थी। जिसके लिए वह एक दिन पहले उसके घर शुक्लागंज आ गई थी। यहीं से सुबह परीक्षा देने गई थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।