गाजीपुर में ससुराल वालों को फंसाने के लिए महिला का खौफनाक षड्यंत्र
गाजीपुर में एक महिला ने अपने ससुराल वालों को फंसाने के लिए हत्या का झूठा मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि महिला जिंदा है और उसने मध्य प्रदेश में दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने महिला को ग्वालियर से बरामद किया और उसकी मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

महिला की करतूत में मायके वालों की भी मिलीभगत सामने आई है।
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। ससुरालीजनों को फंसाने के लिए एक महिला ने ऐसा षड़यंत्र रचा कि पुलिस भी हैरान रह गई। सादात थाना क्षेत्र में विवाहिता की मां ने चार अक्टूबर को अपने दामाद, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
मामला गंभीर होने पर सीओ रामकृष्ण ने स्वयं विवेचना शुरू की। सर्विलांस की मदद से जब पुलिस ने तथ्यों की तहकीकात की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जिस विवाहिता को मृत बताया गया था, वह जीवित निकली। महिला की इस करतूत में मायके वालों की भी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपितों की संख्या में इजाफा किया है।
पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बरामद किया, जहां उसकी दूसरी शादी कर दी गई थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने विवाहिता की मां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं क्षेत्र में महिला की करतूत सामने आने के बाद लोग उसके इस दुस्साहस से दंग हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।