Dev Deepawali 2025 Live Update : दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन, गंगा में ट्रैफिक जाम की स्थिति
वाराणसी में बुधवार की शाम देव दीपावली के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और गंगा तट पर देव दीपावली का आयोजन शुरू हुआ तो आयोजन के भावों को गति मिली और प्रकाशपर्व का यह आयोजन चरम पर जा पहुंचा।

दशाश्वमेध घाट पर मुख्य गंगा आरती का आयोजन हुआ तो गंगा में नौकाओं की भीड़ से ट्रैफिक जाम की नौबत आ गई।
त्रिपुरासुर के वध के बाद काशी में भगवान शिव को समर्पित देवों की दीपावली काशी में मानो तीनों लोगों के बीच एकरसता ले आई हो। सुबह से घाटों की साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा के उपायों के बीच तैयारियां शुरू हो गईं। विभिन्न समितियों की ओर से घाटों और आरती स्थल की साज सज्जा का दौर चला तो काशी वासियों के घाट श्रृंगार का उल्लास भी छलक पड़ा। दोपहर से ही रंगोली बना रही छात्राओं और युवतियों के प्रयास रंगों संग घाट के किनारे एकाकार नजर आने लगे। दोपहर में लोगों का आगमन शुरू हुआ तो शाम ढलने तक अनवरत जारी रहा। कबीर की काशी और काशी के असि घाट पर दोपहर में ही लोग जुटने लगे तो संत कबीर के उद्गार से अभिभूत काशी का आंचल दीपक दीया तेल भरि, बाती दई अघट्ट... के भावों से मानो इतराने लगा...
सीएम ने दीपक जलाकर आयोजन को दी गति

बलुआ घाट पर आपरेशन सिंदूर की छात्राओं ने बनाई रंगोली

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का भव्य आयोजन
#Varanasi में दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली के अवसर पर भव्य गंगा आरती का आयोजन। pic.twitter.com/vX79RuN2BP
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली का मुख्य आयोजन

कार्तिक मास की पूर्णिमा पर काशी की अद्भुत, अलौकिक और दिव्य देव दीपावली ने प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में अपनी स्वर्णिम आभा बिखेरी। शाम ढलते ही गोधूलि बेला में दीपों की दपदप, विद्युत झालरों की जगमग, सुरों की खनक, गीत संगीत की धमक तो गगनचुंबी आतिशबाजी की चमक, फूलों की सुवास तो कहीं चटकीले रंगों का वास प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर यह सभी आकर्षण का केंद्र रहे। पहलगाम हमले में शहीद भारतीयों को श्रद्धांजलि और ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों को समर्पित मां गंगा की अलौकिक आरती देश-विदेश से आए पर्यटकों के दिलों को छू गई। देवताओं के स्वागत में ब्राम्हणों के श्लोक के साथ " हर हर महादेव‘- हर-हर गंगे " के महाजाप से माता शीतला का प्रांगण गूंज उठा। 35 वर्षो से चल रही परम्परा के अनुसार प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर नियमित आरती करने वाली संस्था गंगोत्री सेवा समिति के तत्वावधान में गंगा महारानी का पूजन-स्तवन संग दुग्धाभिषेक हुआ। तट पर सिंहासनारूढ़ गंगा महारानी की श्रृंगारिक प्रतिमा और उनकी अलौकिक आरती की निराली छवि निहारने को श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा था।
शूलटंकेश्वर महादेव पर आस्था के जले दीप

दरभंगा घाट पर लोगों को रोके जाने से बढ़ी भीड़
#Varanasi में दशाश्वमेध घाट पर जाने से लोगों को दरभंगा घाट पर ही रोका गया। भीड़ बढ़ने से घाट पर पर्यटकों को हो रही परेशानी। pic.twitter.com/STLO8lWCEf
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
रामनगर में भी आयोजन का उत्साह

रामनगर में देव दीपावली के अवसर पर बलुआ घाट पर भी लोग दीप दान करने पहुंचे। लोगों के दीप दान के बाद गंगा का किनारा भी काफी वैभवशाली नजर आने लगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने निहारा घाटों का वैभव

वाराणसी में गंगा तट पर देव दीपावली के आयोजन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ बजड़े पर सवार हुए। वहीं गंगा आरती के लिए लोगों की भीड़ भी गंगा और दशाश्वमेध घाट पर बढ़ गई है।
दरभंगा घाट से दशाश्वमेध का रास्ता रोका गया

दरभंगा घाट पर भीड़ ज्यादा हो गई है। यहां से दशाश्वमेध घाट की ओर नहीं जाने देने से लोग परेशान हैं। इसे ही ब्रिज रमा पैलेस कहा जाता है। यहां लोगों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ रहा है। इस घाट से अहिल्याबाई घाट जाने के मार्ग पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।
गंगा में नौका और बजड़ों की भीड़ संग आस्था का उफान

गंगा में बजड़ों और नौकाओं पर सवार होकर पर्यटकों की भीड़ भी 80 से अधिक गंगा घाटों का वैभव निहारने निकली। वहीं गंगा की लहरों पर सवार आस्थावानों ने हर हर गंगे के साथ नम: पार्वती पतये हर हर महादेव का घोष किया और काशी के जगमग घाटों को निहारा।
दशाश्वमेध घाट पर देव दीपावली का मुख्य आयोजन

वाराणसी में देव दीपावली की प्रमुख आयोजन प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर हो रहा है। जहां गंगा आरती का आयोजन होने के साथ ही सामने गंगा में नौका और बजड़ों पर सवार होकर लोग नौकायन का आनंद ले रहे हैं।
गंगा का तट विभिन्न झलकियों से दिखा समृद्ध

सभी प्रमुख घाटों पर विभिन्न पेंटिंंग से आयोजन को समृद्ध किया गया है। पेंट, अबीर-गुलाल के साथ ही विभिन्न प्रकार के फूलों से भी आकृतियों को उकेरा गया है। पर्यटकों के लिए यह अवसर इन छवियों को अपलक निहारने का भी है।
गंगा घाटों पर रोशनी ने पर्यटकों को रिझाया
#Varanasi में देव दीपावली पर गंगा तट रोशनी से मानो नहाया नजर आया। रंग बिरंगी झालरों के साथ घाटों पर दीप टिमटिमाते नजर आए तो आस्था भी गंग धार से एकाकार नजर आई। pic.twitter.com/KV65yO4Gi6
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
गंगा तट पर राष्ट्रभक्ति की जगी अलख

वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर नई दिल्ली के अमर जवान की प्रतिकृति का निर्माण किया गया है। वहीं गंगा किनारे आस्था के साथ ही राष्ट्रभक्ति का संदेश भी उकेरा गया है।
गंगा में नौकाओं से ट्रैफिक जाम का दौर शुरू
#Varanasi में #देवदीपावली पर गंगा में नौकाओं और बजडों पर भीड़ शुरू। pic.twitter.com/gWKqzLX3Ec
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान की प्रतिकृति
#Varanasi में देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान की प्रतिकृति। #देवदीपावली2025 #DevDeepawali2025 pic.twitter.com/7sF2KLCeY6
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
गंगा में विभिन्न घाटों का आपसी संपर्क बाढ़ की वजह से टूटा
वाराणसी में देव दीपावली के आयोजन में शामिल होने के लिए मान मंदिर से त्रिपुरा भैरवी घाट संपर्क मार्ग की सीढ़ियों पर पानी आने के कारण पर्यटक घुटने भर पानी में से आ जा रहे हैं।#Varanasi #DevDeepawali #देवदीपावली2025 #kashi pic.twitter.com/jogoNZ3CnP
— Abhishek sharma (@officeofabhi) November 5, 2025
तैयारियां पूरी, थोड़ी ही देर में देव दीपावली का काशी में छलकेगा उल्लास
#WATCH | Uttar Pradesh: Dev Deepawali celebrations to begin shortly at the Ganga Ghats in Varanasi.
— ANI (@ANI) November 5, 2025
Ganga Mahotsav is being held in the city from November 1 to 4, with a grand Dev Deepawali on the banks of the Ganga tonight. pic.twitter.com/o8J5cLuAuV
