Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी में देव दीपावली के बाद गंगा घाटों पर रातोंरात सफाई अभियान

    By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 06 Nov 2025 07:00 PM (IST)

    देव दीपावली की रात वाराणसी में गंगा के 84 घाटों की सफाई की गई। नगर निगम के कर्मचारियों ने रात भर काम करके लगभग 200 टन कचरा हटाया। इस त्वरित सफाई अभियान से पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।

    Hero Image

    नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर हुई सफाई।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। देव दीपावली के सफल आयोजन के उपरांत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देशन में नगर निगम टीम ने रातों-रात सभी 84 गंगा घाटों की सफाई कराई।

    लगभग 700 सफाईकर्मियों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए पूरी रात घाटों पर फैले अवशेष, फूल-मालाएं एवं अन्य अपशिष्टों की सफाई की। इस दौरान लगभग 200 टन कूड़े का निस्तारण किया गया। घाटों से कूड़ा हटाने के लिए 40 हापर वाहनों एवं नावों का उपयोग किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता ही देवता की आराधना का आधार है, और देव दीपावली के बाद घाटों की स्वच्छता बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान के सफल संचालन में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम के समस्त कार्मिकों का योगदान सराहनीय रहा।