Gold-Silver Price Today: एक दिन में ही चांदी में 3100 रुपये की उछाल, सोने का भाव भी बढ़ा; अब इतनी है कीमत
वाराणसी में सोने और चांदी के दामों में भारी उछाल आया है। चांदी 126050 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई जबकि सोने का भाव 107900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। त्योहारों के सीजन में इस मूल्य वृद्धि का असर बाजार पर पड़ने की संभावना है। हल्के आभूषणों का चलन बढ़ रहा है लेकिन व्यापारियों को कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। इसी साल चांदी व सोने की कीमत एक लाख रुपये से अधिक हो गई। इसके साथ ही अनुमान लगाया जाने लगा था कि साल के अंत तक चांदी का भाव डेढ़ लाख रुपये प्रति किलोग्राम व सोने का भाव डेढ़ लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाएगा। इसके साथ ही दोनों के भाव में तेजी जारी रही।
सोमवार को चांदी का भाव सवा लाख रुपये पार करते हुए 1,26,050 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। वहीं चांदी का सिक्का प्रति सैकड़ा डेढ़ लाख रुपये तक आ गया। सोने का मूल्य भी प्रति 10 ग्राम 1,07,900 रुपये तक पहुंच गया है। एक दिन में ही सोने का भाव 900 व चांदी का भाव 3100 रुपये बढ़ गया।
सोने-चांदी का भाव बढ़ने का असर आगामी त्योहारों व लगन में देखने का मिल सकता है। हालांकि बाजार में इन दिनों लाइट वेट ज्वेलरी का प्रचलन बढ़ा है। मूल्य बढ़ने के कारण सभी ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की रेंज को ध्यान में रखते हुए तमाम आभूषण लाइट वेट में उतारे गए हैं।
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर कुमार सेठ मुन्ना बताते हैं कि इसी माह में नवरात्र का त्योहार है। साथ ही अगले माह धनतेरस व दीपावली भी है। ऐसे में सोने-चांदी का भाव बढ़ना बाजार पर असर डाल सकता है।
पिछले साल लगभग 1000 करोड़ का कारोबार हुआ था। अमाउंट की बात करे तो यह आंकड़ा इस बार भी पार कर सकता है, लेकिन वजन के अनुसार बिक्री कम हो सकती है। काशी सराफा बाजार की पूरे पूर्वांचल में सबसे बड़ी मंडी है। यहां से बिहार के भी कारोबारी सोना-चांदी ले जाते हैं।
ऐसे बढ़ते गया सोने का चांदी का भाव
तिथि | सोना | चांदी |
---|---|---|
21 अगस्त | 1,02,450 | 1,15,850 |
22 अगस्त | 1,03,200 | 1,17,650 |
23 अगस्त | 1,03,600 | 1,18,550 |
26 अगस्त | 1,04,100 | 1,18,550 |
27 अगस्त | 1,04,550 | 1,18,550 |
28 अगस्त | 1,04,950 | 1,20,000 |
29 अगस्त | 1,06,600 | 1,20,750 |
30 अगस्त | 1,07,000 | 1,22,950 |
1 सितंबर | 1,07,900 | 1,26,050 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।