Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में हीटवेव का अलर्ट बढ़कर पांच द‍िन हुआ, सूरज की आंच से झुलसने लगी धरती

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 21 Apr 2026 11:38 AM (IST)

    वाराणसी और पूर्वांचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी की आशंका है। तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाराणसी में हीटवेव का अलर्ट, पांच दिनों तक भीषण गर्मी।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख तल्‍खी की ओर बना हुआ है। बादलों की मामूली आवाजाही पर नमी की नजर लगने से बादल बेदम ही नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है क‍ि अगले पांच द‍िनों के हीट वेव अलर्ट के बाद आगे मई माह की शुरुआत से लेकर मई माह के अंत तक हीट वेव का ही असर नजर आएगा। मौसम व‍िभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पांच द‍िनों तक वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में हीट वेव का अलर्ट बना रहेगा। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव संभव है। हवा का रुख अब धीरे धीरे बदलने की वजह से पुरवाई की ओर होने जा रहा है। 

    heat wave2

    मंगलवार की सुबह वातावरण में नमी का असर नदारद रहा। सुबह से ही चलने वाली हवाएं द‍िन चढ़ने के बाद गर्म होती चली गईं। सुबह नौ बजे के बाद शुरू आंच की बार‍िश 11 बजे तक और भी तल्‍ख हो गई। दोपहर होने के साथ ही लू के हालात बने और मौसम का रुख तल्‍खी की ओर हो चला। माना जा रहा है क‍ि अब द‍िन बड़ा होने के साथ ही धूप का असर भी देर तक हो रहा है। इसकी वजह से शाम चार बजे तक धूप लू सरीखा अहसास करा रही है। इसकी वजह से आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख भी कुछ इसी प्रकार बना रह सकता है। जबकि‍ आने वाले द‍िनों में मौसम का रुख गर्मी की ओर ही रहने का अनुमान है।  

    बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 42.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.9 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम आर्द्रता 19% और अध‍िकतम 29% दर्ज की गई। आर्द्रता में इजाफा होने की वजह से माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी मौसम का रुख बदला हुआ ही नजर आएगा। वहीं मौसम व‍िभाग ने अगले पांच द‍िनों के ल‍िए हीट अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की ह‍िदायत दी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह भर तक मौसम का रुख तल्‍खी से भरा रहेगा। इसकी वजह से आने वाले कुछ द‍िनों में तापमान 45 ड‍िग्री को भी पार कर सकता है।