Trending

    वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में न्‍यूनतम तापमान पांच ड‍िग्री से अध‍िक चढ़ा, जान लें मौसम के इस बदलते रंग को

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 09 Mar 2026 11:04 AM (IST)

    वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम का मिजाज बदल गया है, न्यूनतम तापमान पहली बार 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। अधिकतम त ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाराणसी और पूर्वांचल में बढ़ा न्यूनतम तापमान, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार।

    जागरण संवादददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में मौसम का रुख जगातार तल्‍खी की ओर हो चला है। वातावरण में न्‍यूनतम पारा पहली बार इस सीजन में बीस ड‍िग्री को छुआ है। इस ल‍िहाज से सीजन में न्‍यूनतम तापमान भी अब चढ़ाव की ओर हो चला है, ऐसे में माना जा रहा है क‍ि अब जल्‍द ही गर्मी पूरे तेवर में नजर आ सकती है। अध‍िकतम पारा तीस ड‍िग्री को पखवारे भर से पार कर चुका है। ल‍िहाजा वातावरण में गर्मी का असर अब द‍िन प्रत‍िद‍िन प्रभावी होता जाएगा। इस ल‍िहाज से माना जा रहा है क‍ि द‍िन में धूप का असर लोगों को झुलसाने को आतुर हो चुका है। 

    सोमवार को वातावरण में नमी का असर कम रहा और हल्‍की बदरोह की स्‍थ‍िति‍ से सूरज का ताप कुछ देर से प्रभावी हुआ। वातावरण में सुबह ठंडक का असर रहा और घरों में पंखे भी धीमी गत‍ि से चले। हालांक‍ि सुबह नौ बजे के बाद सूरज का ताप कुछ प्रभाव वाला हुआ तो धूप से भी लोग दोपहर तक बचते नजर आए। हालांक‍ि मौसम का रुख अब ठंडक की ओर नहीं रहेगा, द‍िन चढ़ने के साथ ही वातावरण में गर्मी का असर प्रभावी होगा। मौसम व‍िभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्‍वीरों में पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ सरीखा असर नजर आ रहा है। पछुआ का जोर होने पर ही इसका असर पूर्वांचल पर नजर आएगा। 

    बीते चौबीच घंटों में अध‍िकतम तापमान 33.4°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.9 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान 20.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 5.2 ड‍िग्री अध‍िक रहा। न्‍यूनतम तापमान सीजन में सर्वाध‍िक है। ल‍िहाजा रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम का रुख तल्‍ख होने के साथ ही अब आने वाले द‍िनों में द‍िन का तापमान भी अध‍िक तल्‍खी देने वाला है। जबक‍ि आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 58% और अध‍िकतम 68% दर्ज की गई। वातावरण में नमी का असर कम होने की वजह से बादलों की सक्र‍ियता का भी संकेत नहीं है। ऐसे में गर्मी का असर सप्‍ताह भर तक और बना रहेगा।