वाराणसी में तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए दीवार से टकराई, एक की मौत, चार घायल
वाराणसी-भदोही मार्ग पर धमरिया पुल के पास बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार रेलिंग तोड़कर दीवार से टकरा गई, जिसमें मनोज जायसवाल नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जागरण संवाददाता (लोहता) जागरण। थाना क्षेत्र के वाराणसी भदोही मार्ग पर धमरिया पुल के पास सोमवार की रात में बरात से लौट रही तेज कार अनियंत्रित होकर सडक पर लगी रेलिंग को तोडते हुए दीवार से टकरा गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौंत हो गई तथा चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सुरियावां भदोही से बरात लोहता में आई थी। रात में दो बजे बाराती लौट रहे थे। एक कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार सड़क पर लगी रेलिंग तोडते हुए दीवार में टकरा गई। कार म़े बैठे मनोज जायसवाल (42) वार्ड नंबर 12 शाहिद नगर सुरियावां को गंभीर चोट लग गई।
अस्पताल में ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आशीष, संतोष, अनिल के.साथ एक व्यक्ति जिसका नाम पता नहीं चला पुलिस ने चारों को ओरियाना हास्पिटल दुर्गाकुंड में घायलों को भर्ती कराया है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।