वाराणसी सहित पूर्वांचल में चढ़ने लगा पारा, होली पर दोबारा बदलेगा मौसम, जान लें ताजा अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार, वाराणसी और पूर्वांचल में अगले एक सप्ताह तक सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति के कारण तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी। अधिकतम और न्यू ...और पढ़ें

वाराणसी पूर्वांचल में बढ़ेगा तापमान होली पर मौसम में बदलाव की संभावना।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में सक्रिय मौसम तंत्र की अनुपस्थिति में आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में क्रमिक वृद्धि से तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। वर्तमान सहित आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने के साथ अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में 2-4°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की सम्भावना के दृष्टिगत तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है।
जबकि होली के आसपास अभी अफगानिस्तान के करीब पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में दिख सकता है। हालांकि लोकल हीटिंंग सहित आर्द्रता में इजाफा होने की वजह से ही मौसमी बदलाव की संभावना है। जबकि इस दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। गुरुवार की सुबह वातावरण में बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर घुला रहा। तापमान में कमी होने के साथ ही वातावरण का रुख बदला होने के बीच गलन का असर निष्प्रभावी है तो ठंडी का असर शाम से लेकर सुबह तक बना रह रहा है।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 30.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। बीते चौबीस घंटों मेंअधिकतम तापमान 13.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। आर्द्रता न्यूनतम 43% और अधिकतम 61% दर्ज की गई। आर्द्रता में कमी होने की वजह से मौसम शुष्क नजर आ रहा है। इसकी वजह से बादलों की सक्रियता भी खत्म हो चली है। लेकिन मौसम का रुख बदलाव की ओर पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद ही नजर आएगा। जबकि इस दौरान तापमान में अधिकता का दौर जारी रहेगा।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।