वाराणसी और पूर्वांचल में फगुआ हवाओं का जोर, सूरज का ताप दिन में होने लगा प्रभावी
वाराणसी और पूर्वांचल में मौसम बदल रहा है। पछुआ हवाओं के साथ दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे फगुआ हवाओं का अहसास होने लगा है। वातावरण में नमी कम होने ...और पढ़ें

वाराणसी सहित पूर्वांचल में दिन में फगुआ हवाओं का जोर शुरू हो चला है।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सहित वाराणसी में मौसम का रुख अब बदलाव की ओर हो चला है। पछुआ के साथ ही दिन में चढ़ती धूप फगुआ हवाओं का अहसास कराने लगी है। वातावरण में नमी का स्तर कम होने के साथ ही गलन का असर कुछ कम होने लगा है। मौसम विभाग की ओर से चार दिनों के बाद गलन में कमी के साथ धूप का असर भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही फगुआ हवाओं का जोर भी प्रभावी हो जाएगा।
रविवार की सुबह वातावरण में गलन का प्रकोप रहा तो अंचलों में कुहासा का असर कुछ बना रहा। वातावरण में नमी का असर कम रहा और गलन भरी हवाओं का असर सूरज की रोशनी का प्रभाव होने तक बना रहा। हालांकि दिन चढ़ा तो गलन का असर और गलन भरी हवाएं भी कम होती गईं। धूप की चुनचुनाहट भी दोपहर में महसूस होने लगी। गलन का प्रकोप भी माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खत्म हो जाएगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 25.5°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.2°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं आर्द्रता इस दौरान न्यूनतम 50% और अधिकतम 86% दर्ज की गई। वातावरण में नमी का कम होता जा रहा स्तर गलन के साथ ही बादलों की भी विदायी का संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि अब इस सप्ताह के आखिर से गर्मी का असर भी शुरू हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।