Almora Weather: अल्मोड़ा में दिन भर छाए रहे बादल, बढ़ गई ठंड; लकड़ी के लिए लोग परेशान
Almora Weather अल्मोड़ा जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं ठंडी हवा चलती रही। मौसम के रुख को देखते हुए अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में रौनक कम ही रही। अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

डीके जोशी, अल्मोड़ा। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है। जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। वहीं ठंडी हवा चलती रही। मौसम के रुख को देखते हुए अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में रौनक कम ही रही। अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। सूरज व बादलों के बीच आंख मिचौली रही। वहीं हवा से धूप की तीव्रता भी कम ही रही। इधर पहाड़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं वन निगम के एनटीड़ी, खत्याड़ी लकड़ी टालों में गुणवत्ता युक्त लकड़ी का अभाव बना है। इससे जरुरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इन टालों में अब तक कोयले का पता ही नहीं है।
ठिठुरने को मजबूर लोग
पिछले सालों तक लकड़ी टालों में 15 नवंबर से पहले पर्याप्त तौर पर जलौनी लकड़ी व कोयले का स्टॉक जमा हो जाता था। इधर नगर पालिका परिषद की ओर से भी मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर अब तक अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इससे सांझ ढलते ही लोगों को ठंड में ठिठुरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
लकड़ी के लिए भेजा गया वन विभाग को पत्र
इधर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का कहना है कि अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए वन विभाग को पत्र भेजा गया है। वन विभाग की ओर से जलौनी लकड़ी उपलब्ध करा दिए जाने के बाद मुख्य के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।