द्वाराहाट में गोलीबारी कर एकांत में चैन की नींद ले रहे थे बदमाश, पुलिस ने दबोचा; चुनावी रंजिश में चलाई थी गोलियां
अल्मोड़ा पुलिस ने द्वाराहाट में चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नैनीताल के रहने वाले इन आरोपियों ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के बाद एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को अल्मोड़ा बेस अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया और आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

संस, जागरण. अल्मोड़ा। द्वाराहाट में चुनावी रंजिश में फायरिंग करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपित गोली कांड के बाद फरार होकर एकांत में वाहन पार्क कर सो रहे थे। तीनों पकड़े गए आरोपितों पर चुनावी रंजिश में आपराधिक षडयंत्र रचकर रिवाल्वर से फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोप है।
चुनाव के दौरान द्वाराहाट में हुए बवाल और फायरिंग कांड के बाद शनिवार को एसएसपी देवेंद्र पींचा ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि कैलाश भट्ट ने पुलिस में तहरीर सौंपी। आरोप था कि दीपक किरौला, सोनू धमेला, गौरव नेगी व अन्य अज्ञात लोगों ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के बाद एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर होटल मे आकर वादी को निशाना बनाते हुए उस पर रिवाल्वर से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया।
गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद थाना द्वाराहाट प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया कि आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।सीसीटीवी की जांच की गई।
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हमलावरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद शनिवार को तड़के करबला से 200 मीटर बेस अस्पताल रोड से स्कार्पियो यूके-04-वी-7997 में सवार तीन हमलावरों राहुल रावत 23 वर्ष निवासी ग्राम फतेहपुर, महेंद्र सिंह घनेला 29 वर्ष ग्राम पिठोली और कमल पालीवाल 23 वर्ष निवासी ग्राम नियाली जिला नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीसीटीवी फिर पुलिस के लिए बने मददगार
द्वारहाट में चुनावी रंजिश में फायरिंग कर फरार आरोपितों को पकड़ने में एक बार फिर सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए मददगार साबित हुए। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में आरोपितों को पकड़ने के लिए 50 से अधिक सीसीटीवी खंगाले।
भीमताल तक पहुंचकर पुलिस से बचने फिर अल्मोड़ा वापस आए आरोपित
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि महेंद्र सिह घनेला का चेहरा देखने पर रिवाल्वर से फायर करते हुए सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहा था। जब आरोपित से शस्त्र रिवाल्वर के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि जब हल्द्वानी जा रहे थे तो अचानक भीमताल में ताल के पास पुलिस चेकिंग हो रही थी,पकड़े जाने के भय से उन्होंने वह रिवाल्वर ताल में फेंक दिया था। जिसके बाद तीनों आरोपित वापस भागकर पुलिस से बचने के लिए अल्मोड़ा पहुंच गए।
टीम में ये रहे शामिल
थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, उप निरीक्षक हरविंदर कुमार, अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश, कांस्टेबल मनमोहन सिंह, नंद किशोर भट्ट।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।