Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    उत्‍तराखंड में तेज रफ्तार का खौफ, मिस्त्री को मारी टक्कर; दो जगह से पैर टूटा

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:06 PM (IST)

    बागेश्वर के तहसील रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने एक मिस्त्री को टक्कर मार दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक चालक की पिटाई की और सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने और सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image

    टक्कर मारने वाले आरोपित की भीड़ ने लगाई धुनाई, फिर भी पुलिस नहीं आई
    एक सप्ताह के भीतर तहसील रोड पर तीसरी घटना से लोगाें में आक्रोश

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर । तहसील रोड में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस की गश्त भी नहीं है। जिसके कारण दुपहिया वाहन चालकों का खौफ बना हुआ है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को एक साइकिल की दुकान के मिस्त्री को दुपहिया वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसका पैर दो जगह टूट गया है। आधे घंटे तक जाम भी लगा तथा दुपहिया वाहन चालक की लोगों ने जमकर धुन भी दिया। बाजवूद पुलिस नहीं पहुंच सकी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तहसील रोड में गोमती पुल से लेकर तहसील गेट तक पूर्व में गति अवरोध थे। वर्तमान में वह उखड़ गए हैं। इसके अलावा सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण हो गया है। फड़ के अलावा माल वालों ने वाहन पार्किंग बना दी है। संकरी सड़क पर अब आए दिन दुर्घटनाएं हो रहीं हैँ। शुक्रवार को बिलौनासेरा निवासी 56 वर्षीय किशन राम साइकिल की दुकान की सीढ़ी चढ़ रहा था। तेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

    108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डा. सावित्री ने बताया कि पैर में दो जगह फ्रैक्चर है। घायल को भर्ती किया गया है। इधर, स्थानीय निवासी प्रमोद मेहता, राजेंद्र उपाध्याय, श्याम सिंह, महेश पांडे, निर्मल लोहनी, भगवान सिंह आदि ने कहा कि सड़क जानलेवा बनी हुई है। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा एक्सीडेंट है। वाहन दुर्घटना में दो का पहले भी पैर टूटा है। बच्चे, महिला तथा वृद्धजन असुरक्षित हैं। पुलिस की गश्त नहीं होने से तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा नहीं कस सका है।