Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Panchayat Chunav Result: जिपं सिमकुना से खुला कांग्रेस का खाता, भाजपा को दी करारी मात

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 01:35 PM (IST)

    बागेश्वर में कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव 2900 मतों से जीता। गुरना में क्लर्क की नौकरी छोड़कर राजनीति में आई सरोज को 4800 वोट मिले। एमए बीएड सरोज ने कहा कि अब वह गांव के विकास को आगे बढ़ाएंगी। उनकी जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

    Hero Image
    क्लर्क की नौकरी छोड़ सरोज आर्या बनीं जिला पंचायत सदस्य। जागरण

    जासं, बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य सिमकुना सीट से कांग्रेस समर्थित सरोज आर्या ने भाजपा प्रत्याशी दीपा देवी को 2900 मतों के अंतर से हराया। उन्हें 4800 मत मिले जबकि दीपा को 1900 मतों से संतोष करना पड़ा। जिला पंचायत सीट का यह पहला परिणाम था। जिससे कांग्रेसियों में जोश भर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जूनियर हाइस्कूल गुरना में क्लर्क की नौकरी छोड़कर सरोज ने राजनीति में कदम रखा है। उन्हें पहली बार ही गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने खुले मन से मतदान किया है। वह काफी प्रसन्नचित हैं। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने उन्हें मत देकर अपना प्रतिनिधि चुना है।

    अब उनकी बारी गांव के विकास को आगे बढ़ाने की है। सरोज एमए, बीएड हैं। उनके दो बच्चे हैं। जबकि पति विनोद कुमार पूर्व में 2012 में क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे थे। उनके राजनीति जीवन का भी उन्हें लाभ मिला है। उनकी जीत पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner