Uttarakhand Panchayat Chunav Result: छोटे कद के लच्छू के आगे सब पस्त, मजाक उड़ाने वालों को जीत से दिया करारा जवाब
Utttarakhand Panchayat Chunav Result गरुड़ के जैसर क्षेत्र पंचायत से लच्छू पहाड़ी नामक एक छोटे कद के व्यक्ति ने पंचायत सदस्य का चुनाव जीता। विरोधियों ने उनका मजाक उड़ाया लेकिन अपने कला और हौसले से उन्होंने लोगों का दिल जीता और चुनाव में विजय प्राप्त की। उनकी जीत यह साबित करती है कि हौसले बुलंद हों तो कद-काठी कोई मायने नहीं रखती।

संसू, जागरण, गरुड़ । Utttarakhand Panchayat Chunav Result: सामान्य से छोटी कद काठी, लेकिन हौसले बुलंद। मन में बसा रंगमचीय कलाकार। मृदुभाषी, हंसमुख, सभी से मिलना, अपने गीतों व नृत्य से सबको आकर्षित कर देना। यहीं विशेषता लच्छू पहाड़ी को औरों से अलग करती है।
जैसर क्षेत्र पंचायत से छोटे कद के लक्ष्मण कुमार। लोक प्रसिद्ध नाम लच्छू पहाड़ी ने जब एक सदस्य के रूप में नामांकन किया, तो विपक्षी प्रत्याशियों ने जमकर मजाक उड़ाया। लेकिन लच्छू ने हिम्मत नहीं हारी और प्रचार- प्रसार में जुट गए। कलाकार तो वे थे ही। फिर प्रचार के दौरान अपने गीतों व नृत्य से लोगों को ऐसा लुभाया कि लोग उनके समर्थन में खड़े होने लगे। उनके साथ तीन अन्य उम्मीदवार खड़े थे।
कैलाश राम को 230, पप्पू लाल को 227 व प्रताप राम को 181 मत मिले। लच्छू पहाड़ी को 348 मत मिले। वे 118 मतों से विजयी हुए। उनकी जीत ने सबको चौका दिया। उनके हौसले के आगे सब पराजित हो गए। उनकी जीत ने यह साबित कर दिया है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो उसके आगे कद-काठी भी कोई मायने नहीं रखती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।