Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गरुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष के गंभीर आरोप

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 03:14 PM (IST)

    बागेश्वर के गरुड़ में एक विवाहिता दीपा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पति ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    Hero Image

    शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंपा। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, बागेश्वर। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए मृतका के मायके तथा ससुराल पक्ष में तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस के बीच में आने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव का पीएम कराकर उसे स्वजन को सौंप दिया है। घटना की जांच सभी कोणों से शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विकासखंड गरुड़ के देवनाई भिटारकोट में निवासी 34 वर्षीय दीपा देवी पत्नी सुरेश चंद्र सती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शुक्रवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के भाई भुवन जोशी, निवासी गनीगांव, ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्हें बहन की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। जब वह अस्पताल पहुंचे, तो उसका पति उन्हें पहले ही घर ले गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुवार को उनकी बहन को अस्पताल लाते समय मृत्यु हो गई तथा इसके लिए उनका पति जिम्मेदार है।

    उन्होंने कहा कि वह अपनी बहन की मृत्यु का बदला कानून के रास्ते से लेंगे तथा पति के विरुद्ध जल्द ही कोतवाली में प्राथमिकी देंगे। वहीं, मृतका के पति सुरेश सती ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दीपा के पेट में दर्द हुआ था, इलाज के बाद वह ठीक हो गई थी। लेकिन गुरुवार को फिर से पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बागेश्वर रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में मायके तथा ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी तथा तनातनी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा पोस्टमार्टम की कार्रवाई संपन्न कराई। मृतका अपने पीछे 14 वर्षीय बेटे तथा एक बेटी को छोड़ गई है। घटना के बाद मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।