Cloudburst in Chamoli: चमोली में बादल फटा, मोक्ष नदी उफान पर; लोगों के घरों में घुसा पानी- VIDEO और PHOTOS
Cloudburst in Chamoli चमोली जिले के नंदानगर विकासखंड के ग्राम धुरमा में मंगलवार सुबह बादल फटने से मोक्ष नदी में भारी उफान आ गया जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। हालांकि अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन घरों में पानी घुसने से नुकसान की आशंका है। SDRF की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, चमोली। Cloudburst in Chamoli: पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच चमोली जिले में बादल फटने की जानकारी मिल रही है।
प्राप्त सूचना के आधार पर विकासखंड नंदानगर के ग्राम धुरमा में मंगलवार सुबह बादल फटा गया, जिसके बाद मोक्ष में नदी भारी उफान देखने को मिल रहा है, निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है।
चमोली के विकासखंड नंदानगर के ग्राम धुरमा में बादल फटा
गांव को खतरा, जन हानि नहीं, मोक्ष्य नदी में बाढ़ की स्थिति pic.twitter.com/qkqzuFjIQA
— UP Desk (@NiteshSriv007) July 8, 2025
बादल फटने के बाद नदी का विकराल रुप देख लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।फिलहाल किसी जनहानि की जानकारी नहीं मिल रही है लेकिन लोगों के घरों में पानी घुसने के कारण नुकसान की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल SDRF की टीम को रवाना कर दिया गया है।
बादल फटने के बाद नदी ने विकराल रुप लिया
नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
ऊंचे इलाकों से नदी के बढ़ते दायरा को देखा जा सकता है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।