Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nepal Gen Z Protest: नेपाल से भागे कैदियों का भारत आने का अंदेशा, अलर्ट पर उत्तराखंड का ये शहर

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 06:20 PM (IST)

    नेपाल में उपद्रव के चलते जेलों से कैदियों के भागने की खबर है। उनके भारत में प्रवेश करने की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर में पुलिस और ए ...और पढ़ें

    Hero Image
    भागे कैदियों के फोटो इंटरनेट मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर. Jagran

    जासं, टनकपुर। नेपाल में उपद्रव के बाद विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के भागने की सूचना है। कैदियों के चोरी-छिपे भारत आने संभावना है। इस संभावना को देखते हुए पुलिस व एसएसबी ने उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर में सतर्कता बढ़ा दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस सतर्कता बरत रही है। सीमावर्ती थाने-चौकियों में नियमित कांबिंग की जा रही है। बनबसा से लेकर पंचेश्वर क्षेत्र में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

    नेपाल जेल से भागे कुछ कैदियों के फोटो इंटरनेट मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर ग्रामीणों ने संदिग्ध दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा जा रहा है। चार फोटो शेयर की गई हैं।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।