Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून गोलीकांड: आज मॉरीशस से पहुंचेंगे दिवंगत ब्रिगेडियर के पुत्र, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:02 AM (IST)

    देहरादून में दो गुटों की गोलीबारी का शिकार हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके पुत्र मोहित ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मृतक रिटायर्ड बिग्रेडियर मुकेश जोशी की फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। दो गुटों के बीच गोलीबारी का शिकार बने निर्दोष रिटायर्ड बिग्रेडियर मुकेश जोशी को बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

    उनके पुत्र कमांडर मोहित जोशी भी मारिशस से सुबह देहरादून पहुंच जाएंगे, जिसके बाद दिवंगत मुकेश जोशी का टपकेश्वर स्थित श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की सोमवार सुबह गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना से न सिर्फ उनके परिवार और आसपास के लोग दुखी हैं, बल्कि पूरा समाज भी सकते में है। दिवंगत ब्रिगेडियर बेहद सम्मानित व्यक्ति थे।

    उनकी मृत्यु के बाद मंगलवार को उनके निवास तुलाज ग्रीन्स सोसाइटी में दिन भर राजनेताओं से लेकर अधिकारियों और विभिन्न बुद्धिजीवियों का तांता लगा रहा। हादसे में सदमे में उनकी पत्नी व पुत्री को ढाढस बंधाते रहे।

    रिटायर्ड बिग्रेडियर के जाने के बाद उनकी पत्नी रेनू जोशी व पुत्री रुपाली जोशी गहरे सदमे में हैं। उनके आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    समय-समय पर वह अपने बीते पलों को याद करके सिसकियां भरने लग जा रहीं हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने डीजीपी दीपम सेठ ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से बात कर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीबारी: ब्रिगेडियर जोशी की मौत पर धामी का कड़ा रुख, दो दारोगा निलंबित

    यह भी पढ़ें- देहरादून गोलीकांड: चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर, कैसे हुआ ब्रिगेडियर जोशी पर हमला

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने देहरादून में ब्रिगेडियर की हत्या की निंदा की, BJP पर लगाया कानून-व्यवस्था में विफलता का आरोप