Census 2027: उत्तराखंड में मकानों की स्वगणना 10 अप्रैल से, पूछ जाएंगे 33 सवाल; जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड में 25 अप्रैल से मकानों की गणना शुरू होगी, लेकिन नागरिक 10 अप्रैल से स्वयं भी वेबसाइट पर अपने मकान की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। इस स्वगणना ...और पढ़ें

10 अप्रैल से शुरू होगा स्वगणना कार्यक्रम. Concept Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश में मकानों की गणना यानी मकान सूचीकरण का विधिवत कार्य 25 अप्रैल से होगा। यद्यपि, इससे पहले आमजन स्वयं भी अपने मकान की गणना कर इसका जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसका लाभ यह होगा कि भवन स्वामी व मकानों की गणना करने वाले प्रगणक को भी बार-बार जानकारी लेने या देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यद्यपि, मकान स्वामी द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह होने पर प्रगणक चीजों का भौतिक सत्यापन भी कर सकता है।
जनगणना के पहले चरण में आवासों की गणना होनी है। इसमें जनगणना निदेशालय ने नागरिकों को भी अपने मकान की गणना करने का विकल्प दिया है। इसके तहत वे वेबसाइट पर जाकर अपना नाम व पता भरेंगे। इससे एक यूनिक आईडी तैयार होगी। इस आईडी से वह स्वगणना कालम में आएंगे। यहां उनके सामने 33 सवाल शामिल होंगे। इनके जवाब उन्हें देने होंगे। यह सारा कार्य उन्हें 24 अप्रैल से पूरा करना होगा। इस दौरान जो यूनिक आईडी बनेगी, उसका इस्तेमाल जनगणना के दौरान भी किया जाएगा।
निदेशक जनगणना ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब जल्द ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इस तरह के पूछे जाएंगे सवाल
- मकान नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण द्वारा दिए गए नंबर)
- मकान के फर्श, दीवार व छत में प्रयुक्त सामग्री
- मकान का उपयोग
- मकान की मौजूदा स्थिति
- परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
- परिवार के मुखिया का नाम, लिंग व जाति
- मकान के स्वामित्व की स्थिति, रहने के लिए उपलब्ध कमरे
- परिवार में रहने वाले विवाहित दंपति की संख्या
- पेयजल का मुख्य स्रोत व उपलब्धता की स्थिति
- प्रकाश का मुख्य स्रोत
- शौचालय का प्रकार व सुलभता
- गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था
- स्नानगृह की उपलब्धता
- रसोईघर में एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
- खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन का उपयोग
- रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लैपटाप, कंप्यूटर, टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन की जानकारी
- वाहन की उपलब्धता, वाहन का प्रकार
- भोजन के लिए उपयोग किए जाने वाला मुख्य अनाज
- मुखिया का मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें- जनगणना-2027: पहली बार डिजिटल होगा Census, ट्रेनिंग से डाटा अपलोडिंग तक; ये रहेगा पूरा शेड्यूल









कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।