पीएम मोदी को इजरायल में मिला सम्मान, सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण: CM धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल की संसद नेसेट द्वारा 'स्पीकर ऑफ द नेसेट' मेडल से सम्मानित किए जाने को पूरे देश के ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इजरायल की संसद नेसेट द्वारा ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल से सम्मानित किया जाना पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति, विश्वास और वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
आज भारत की कूटनीतिक शक्ति लगातार मजबूत हो रही है और दुनिया के प्रमुख देशों के साथ उसके संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास, सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।









कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।