Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष पर सीएम धामी को मिला संत समाज का आशीर्वाद, देशभर के संतों ने कहा- “देवभूमि का धर्मरक्षक”

    Updated: Wed, 05 Nov 2025 05:27 PM (IST)

    उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संत समाज का आशीर्वाद मिला। देशभर के संतों ने उन्हें 'देवभूमि का धर्मरक्षक' बताया। संतों ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

    राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संत समाज का आशीर्वाद मिला। देशभर के प्रमुख संतों ने मुख्यमंत्री धामी को “देवभूमि का धर्मरक्षक” बताया।

    बुधवार को मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक केंद्र बन गया। इस दौरान यहां संतों का आगमन हुआ। संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी के धर्म-संरक्षण और विकास कार्यों की प्रशंसा की। धर्मांतरण, लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री धामी की सराहना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संतों ने कहा- धामी ने देवभूमि की सनातन आत्मा को सुरक्षित किया है। “पुष्कर सिंह धामी धर्म और संस्कृति के सच्चे पुरोधा हैं।” धामी का नेतृत्व देवभूमि की अस्मिता और सनातन परंपरा की रक्षा का प्रतीक बना।