Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ई-चालान एप डाउनलोड करना पड़ा भारी: देहरादून के शख्स ने गंवाए ₹1.29 लाख, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 02:00 AM (IST)

    देहरादून में एक व्यक्ति ने फर्जी ई-चालान मैसेज पर भरोसा कर ठगों द्वारा भेजा गया ऐप डाउनलोड कर लिया, जिससे उसके बैंक खाते से 1.29 लाख रुपये निकल गए। पु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, देहरादून। ई-चालान के फर्जी मैसेज और एप से सावधान रहें। इस तरह के लिंक न क्लिक करें। पटेलनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने चालान के फर्जी मैसेज पर भरोसा करके ठगों के भेजे लिंक से चालान एप को डाउनलोड किया था।

    उसके बाद उनके बैंक खाते से 1.29 लाख रुपये निकल गए। ऐसी तमाम वारदात हो चुकी हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

    थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि ठग एपीके फाइल भेजते हैं, जिसके इंस्टॉल होते ही मोबाइल का कंट्रोल उनके पास पहुंच जाता है। घटना चंद्रबनी निवासी संदीप कुमार कंबोज के साथ हुई।

    उन्हें किसी नंबर से एपीके फाइल भेजी गई थी, जिसके इंस्टाल होते ही नौ से 13 फरवरी के बीच उनके दो बैंक खाते खाली हो गए। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें- फेसबुक पर अश्लील टिप्पणी: विरोध करने पर देहरादून में युवक ने युवती को चापड़ दिखाया

    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें