Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बोले, भाजपा से लड़ाई मैं अकेले नहीं लड़ सकता; इसके लिए चाहिए सभी का साथ

    By ASHOK KUMAREdited By: Sunil Negi
    Updated: Sun, 16 Nov 2025 04:55 PM (IST)

    कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के साथ ही उनकी चुनौती शुरू हो गई है, जो 2027 के विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में उन्हें शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्थन की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष करन माहरा के कार्यों की सराहना की और घोषणा की कि वे उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए एक जन आंदोलन शुरू करेंगे।

    Hero Image

    पदभार संभालने के बाद संबोधित करते कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल।

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून: कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष का पदभार संभालने के साथ उनकी चुनौती भी शुरू हो गई है। यह चुनौती वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के परिणाम आने तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ सकते हैं, इसके लिए पूरा शीर्ष नेतृत्व और लाखों कार्यकर्ताओं का सहयोग चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल को बताया बेहतर

    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य। उनके समय कांग्रेस ने मंगलोर व बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में विजय प्राप्त की है। कहा कि आने वाले समय में भाजपा के विरुद्ध जनांदोलन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन आमजन के लिए होगा इसमें गांव से लेकर शहर तक युवाओं व महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड की जल, जंगल और जमीन बचाने का जनांदोलन चलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नये अध्यक्ष, हरक और प्रीतम को भी दी अहम जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल पहुंचे उत्तराखंड, भव्‍य स्‍वागत; आज संभालेंगे कार्यभार