Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'उत्तराखंड वीरभूमि भी...', जागरण फोरम में राज्यपाल ने गिनाया उत्तराखंड का गौरवशाली सैन्य इतिहास

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 05:30 AM (IST)

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जागरण फोरम में उत्तराखंड को देवभूमि के साथ वीरभूमि बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने देश को साहसी सैनिक दिए हैं, जिन्होंने राष् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। इस वीरभूमि ने राष्ट्र को सदैव साहसी, अनुशासित एवं समर्पित रणबांकुरे प्रदान किए हैं, जिन्होंने देश की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए शौर्य, त्याग व पराक्रम की महागाथा लिखते हुए देश के मस्तक को नहीं झुकने दिया।

    जागरण फोरम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग की चुनौती से पार पाने, राष्ट्र प्रथम एवं राष्ट्र एकता की भावना मजबूत करने के साथ ही भ्रष्टाचार पर प्रहार करने का भी आह्वान किया।

    राज्यपाल ने शनिवार को जागरण फोरम के समापन सत्र उत्तराखंड: रणबांकुरों की भूमि को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड का सैन्य इतिहास गौरवशाली रहा है। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर आपरेशन सिंदूर तक, उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया है।

    इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वतंत्र भारत का प्रथम परमवीर चक्र उत्तराखंड के मेजर सोमनाथ शर्मा को प्राप्त हुआ। देश को पहला सीडीएस भी उत्तराखंड से मिला है। यहां की गढ़वाल रायफल्स एवं कुमाऊं रेजीमेंट जैसी सैन्य इकाइयां देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्माणाधीन सैन्यधाम उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह राज्य का पांचवा धाम होगा जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

    राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा के मोर्चे पर सामने आ रही नई चुनौतियां निपटने के लिए सैनिकों की कार्यशैली को भविष्य के युद्ध के लिए बदलाव लाना होगा।

    राज्यपाल ने समाज में नशे की बढ़ती प्रवृति एवं भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए इससे निपटने में सभी से सहभागी बनने की भी अपील की।

    उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक अपने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा के कारण राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकते हैं। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि जागरण फोरम से प्राप्त निष्कर्ष उत्तराखंड के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे।