Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भारत अध्यात्म का शिखर तो उत्तराखंड इसका केंद्र', Jagran Forum में बोले दैनिक जागरण के प्रबंधक संपादक तरुण गुप्त

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 02:00 AM (IST)

    दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक तरुण गुप्त ने जागरण फोरम में कहा कि भारत आध्यात्म का शिखर है और उत्तराखंड इसका केंद्र। उन्होंने राज्य में पर्यावरणीय संतु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक तरुण गुप्त ने जागरण फोरम के उद्घाटन सत्र में कहा कि भारत आध्यात्म का शिखर है, तो उत्तराखंड इसका केंद्र।

    यहां विकास में समन्वय की बड़ी जरूरत है। राज्य को विकास तो चाहिए लेकिन पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान रखना होगा।

    उन्होंने कहा, हमें औद्योगिक विकास चाहिए, लेकिन पारंपरिक ज्ञान व परंपराओं को हमें संरक्षित करना होगा। पर्यटन राज्य की जरूरत है, लेकिन स्थानीय भावनाओं का हमें सम्मान करना होगा।

    WhatsApp Image 2026-01-18 at 1.21.55 AM (4)

    उन्होंने कहा कि राज्य में विकास किया जाए, लेकिन प्रकृति संरक्षित हो। उन्होंने कहा, समाचार पत्र के रूप में दैनिक जागरण का सदैव प्रयास रहता है कि समाचारों के साथ ही स्वस्थ विचार व चिंतन पाठकों तक पहुंचाएं, लेकिन हम अपनी भूमिका को यहीं तक सीमित नहीं रखना चाहते।

    WhatsApp Image 2026-01-18 at 1.21.55 AM (3)

    अखबार की भूमिका नीति नियंताओं व जनता के बीच सेतु की हो, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए दैनिक जागरण ने जागरण फोरम का आयोजन किया है।

    उन्होंने कहा जागरण फोरम में विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञ भविष्य की जो राह दिखाएंगे, सरकार के प्रतिनिधि इस पर आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे, ताकि भविष्य में प्रकृति संरक्षित विकास किया जा सके।