Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी के होटल सेवॉय में होगी क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी, कई क्रिकेट सितारों के पहुंचने की उम्मीद

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 10:45 PM (IST)

    क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के होटल सेवॉय में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मसूरी। Kuldeep Yadav Wedding क्रिकेटर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवॉय में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। टी20 विश्व कप से पहले कुलदीप ने वंशिका के साथ सगाई की थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल सेवॉय के 13 और 14 मार्च के लिए सभी रूम बुक किये गये हैं। 15 मार्च को वे वापस चले जाएंगे। 

    वहीं, मेहमानों के लिए मसूरी स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में भी कमरे बुक हैं। शादी समारोह में ICC के चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के टी20 कैप्टन सूर्य कुमार यादव सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने की संभावना है।

    बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा। उसमें भी क्रिकेटर, राजनेता, बालीवुड और बीसीसीआइ से जुड़े लोग आ सकते हैं।

    kuldeep yadav engagement

    बचपन की दोस्त है वंशिका

    कानपुर के श्याम नगर निवासी वंशिका एलआइसी में कार्यरत हैं। वंशिका और भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और लंबे समय से दोनों के बीच गहरी दोस्ती रही है।

    समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में दोनों ने परिवार की मौजूदगी में सगाई कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया। सगाई समारोह में क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें रिंकू सिंह भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Kuldeep Yadav ने सीएम योगी को भेजा शादी का न्योता, वर्ल्ड चैंपियन बनने की खाई थी कसम; कौन है दुल्हन?

    यह भी पढ़ें- कुलदीप बनने जा रहे दूल्हा, 14 मार्च को वंशिका के साथ मसूरी में लेंगे सात फेरे, क्रिकेट सितारे पहुंचेंगे लखनऊ रिसेप्शन में