Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन पर कब्जा करने से रोका तो सिर पर फावड़े से कर दिया वार, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 05:21 PM (IST)

    विकासनगर में एक भूमि स्वामी पर जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर छह लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित नसीम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उस पर फावड़े से वार किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    Hero Image
    छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रतीकात्‍मक

    जागरण संवाददाता, विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत मौजा ढकरानी में जमीन पर कब्जा करने से रोका तो छह लोगों ने जमीन स्वामी के सिर पर फावड़े से वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया गया। उपचार के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौकी हरबर्टपुर में नसीम पुत्र वहीद खान निवासी नवाबगढ़ ने दी तहरीर में कहा कि उसकी रकबा 0.0112 हेक्टेयर भूमि मौजा ढकरानी में है। जिसका वह मालिक स्वामी काबिज अध्यासी है। उसने मौजा ढकरानी में एक भूमि अफजल को विक्रम की, लेकिन भूमि के पैसे अफजल द्वारा अदा नहीं किए गए। जिस कारण उसके द्वारा उक्त भूमि का कब्जा अफजल को नहीं दिया गया।

    मंगलवार को करीब 4:30 बजे अफजल अपने साथ चार व्यक्तियों शहजाद, मौहम्मद इकबाल, अफजल की माता अनिशा व एक अन्य व्यक्ति को लेकर उसकी भूमि पर आए। भूमि पर आए व्यक्त्तियों के हाथ में रोड, फावडा, कुदाल आदि थे।

    उक्त व्यक्ति भूमि को खुर्द-बुर्द किये जाने के लिए खोदने लगे। वह उस समय मौके पर था, जब उसने भूमि को खुर्द बुर्द करने से रोका तो आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से उस पर रोड, कुदाल व फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद भी आरोपितों ने उस पर कई वार किए।

    आरोपितों ने उसका फोन भी छीन लिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आरोपित मौके से भाग निकले। जाते जाते गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर गए। हमले में घायल होने पर उसने अपना उपचार उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में कराया गया। तहरीर में कहा कि आरोपित उसे जान से मार सकते हैं।

    कोतवाल विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।