Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand News: मसूरी में भूस्खलन से दरका हाईवे, लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 08:07 AM (IST)

    मसूरी के भेड़ियाना गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे सड़क का संपर्क टूट गया है। स्थानीय निवासियों ने लोनिवि पर नालियों के निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। दो साल पहले भी यहाँ भूस्खलन हुआ था लेकिन कोई मरम्मत नहीं की गई। अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और मसूरी जाने वाले वाहन इसी मार्ग से भेजे जा रहे हैं।

    Hero Image
    मसूरी में जीवन आश्रम के पास चकराता हाईवे दरकने से आवागमन ठप। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, मसूरी। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण रविवार शाम को भेड़ियाना गांव में जीवन आश्रम के पास हुए भूस्खलन से सड़क पूरी तरह दरक गई। जिससे पैदल चलने लायक रास्ता भी नहीं बचा है।

    जीवन आश्रम के ठीक नीचे की पहाड़ी के दरकने से सड़क का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इसी स्थान पर दो साल पहले भी मानसून के दौरान भूस्खलन हुआ था, जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि लोनिवि की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र में बड़े भूस्खलन हुए हैं, क्योंकि यहां नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। शुक्रवार रात को डिम्टा बैंड के पास भी भूस्खलन नालियां न होने के कारण हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल पहले यहां सड़क दरकने के बाद हुए गड्ढों में वर्षभर पानी भरा रहता है। जिस पर दैनिक जागरण ने खबर भी प्रकाशित की थी, लेकिन एनएच लोनिवि ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    इसके अतिरिक्त, डिम्टा बैंड और मसूरी बैंड के बीच क्षतिग्रस्त सड़क पर जेसीबी मलवा हटाने में व्यस्त रही।

    जौनपुर विकासखंड मुख्यालय को जोड़ने वाला अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग पर यातायात बहाल हो गया है। मसूरी जाने वाले वाहन अब अगलाड़-थत्यूड़ मार्ग से होकर कैंपटी या विकासनगर की ओर भेजे जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- देहरादून से बेंगलुरु के लिए Air India Express शुरू करेगा हवाई सेवा, यात्रियों को सफर करना होगा आसान