Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! उत्तराखंड में शाम छह से रात नौ बजे तक घूमती है 'मौत', संभलकर चलें; कहीं चपेट में न आ जाएं आप

    Updated: Wed, 19 Nov 2025 01:36 PM (IST)

    उत्तराखंड में शाम 6 से 9 बजे के बीच सड़क दुर्घटनाओं का खतरा सबसे अधिक है। इस दौरान 279 दुर्घटनाओं में 157 लोगों की जान गई। मुख्यमंत्री ने पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा में योगदान देने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया।

    Hero Image

    छह से नौ बजे तक इस वर्ष अक्टूबर तक हुई 279 दुर्घटनाएं. Concept Photo

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। आप उत्तराखंड की सड़कों पर चल रहे हैं तो आपको शाम छह बजे से लेकर नौ बजे तक विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। कारण यह कि प्रदेश में सबसे अधिक दुर्घटनाएं इसी समय होती हैं। प्रदेश में इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक हुई दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में इस अवधि में कुल 1488 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं इनमें से सबसे अधिक 279 सड़क दुर्घटनाएं शाम छह से रात नौ बजे के बीच हुई हैं और इसमें 157 व्यक्तियों की मौत हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चल रहे हैं लेकिन यह सही बात है कि शाम छह बजे के बाद सड़कों से पुलिस नदारद हो जाती है। यह समय आफिस से घर आने वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों का होता है। इसी समय पुलिस सड़कों से गायब नजर आती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में यह आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने इस अवधि में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

    • समय, दुर्घटना, मृत्यु
    • सुबह छह से नौ, 170, 89
    • सुबह नौ से 12, 176, 78
    • दोपहर 12 से तीन, 210, 107
    • शाम तीन से छह, 225, 133
    • शाम छह से नौ, 279, 157
    • रात नौ से 12, 230, 141
    • रात 12 से तीन, 104, 64
    • तड़के तीन से छह, 94, 53

    10 व्यक्तियों को मिला सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार

    बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा कार्य के लिए अहम योगदान देने वाले 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें आठ व्यक्तिगत श्रेणी व दो को सामूहिक श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।

    व्यक्तिगत श्रेणी:
    - डा मधुर उनियाल, उमेश्वर सिंह रावत, प्रत्यूष सिंह व मोनिका (सभी देहरादून), राजेंद्र सिंह रुक्मिणी (टिहरी), आनंद बल्लभ कश्मीरा, विनोद सिंह कुंवर व आलोक वर्मा (सभी अल्मोड़ा)

    सामूहिक श्रेणी:
    - सुमित ढुल व अक्षत बिडोला (जेपीआरआइ, पुणे)।

    कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

    कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगौली, बृजेश कुमार संत, वी षणमुगम, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन, अपर सचिव रीना जोशी, अपर आयुक्त एसके सिंह व संयुक्त आयुक्त व अध्यक्ष लीड एजेंसी राजीव मेहरा।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दर्जनों मजदूरों के दबे होने की आशंका

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: वीजा बनवाने को मेडिकल कराने दिल्ली गए थे शशि, लौटते समय हादसे में गई जान