Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पांवटा साहिब से निहंग जत्थों की वापसी, उत्तराखंड सीमा पर शांति और सामान्य जांच

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:48 PM (GMT+05:30)

    पांवटा साहिब से निहंग जत्थे पंजाब लौट गए हैं, जिसके बाद हिमाचल सीमा पर कुल्हाल चौकी पर अब केवल रूटीन चेकिंग हो रही है। ...और पढ़ें

    हिमाचल बार्डर पर शांति, कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता रूटीन चेकिंग करते हुए।

    हिमाचल बार्डर पर शांति, कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता रूटीन चेकिंग करते हुए।

    HighLights

    1. पांवटा साहिब से निहंग जत्थे पंजाब वापस लौट गए हैं

    2. कर्णप्रयाग मामले में गिरफ्तार चार निहंगों को जमानत मिली

    3. उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर अब केवल रूटीन चेकिंग हो रही है

    जागरण संवाददाता, विकासनगर (देहरादून)। पांवटा साहिब से निहंग जत्थे वापस पंजाब लौट गए हैं। अब हिमाचल बार्डर पर कुल्हाल चौकी की पुलिस रूटीन चेकिंग कर रही है। गिरफ्तार चार निहंगों के जमानत पर रिहा होने के बाद शांति बहाल होने पर पीएसी व पैरामिलिट्री फोर्स भी हटा ली गई है।

    बता दें कि गत 25 जून को निहंगों के उत्तराखंड कूच से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। जिसके चलते हिमाचल बार्डर से उत्तराखंड में प्रवेश करने से रोकने को कुल्हाल में कई थानों की पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई थी।

    डीएम आशीष चौहान व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। पंजाब से आए निहंगों के जत्थे हिमाचल के पांवटा साहिब गुरुद्वारे में आकर रुके। जिनसे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने बात की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

    निहंग कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार चार साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। इसी रात निहंग तलवार व भाले लहराते हुए बल्लूपुर दून पांवटा फोरलेन पर लगाए गए बैरिकेडिंग तोड़कर देहरादून में प्रवेश कर गए थे, जिन्हें पुलिस व प्रशासन ने तलाश कर वापस पांवटा साहिब भेजा था।

    खबरें और भी

    इस मामले में कई निहंगों के खिलाफ कुल्हाल चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 26 जून को फिर वार्ता हुई, जिसमें निहंग जत्थे के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही गिरफ्तार निहंगों को जमानत पर रिहा कराने का प्रयास किया जाएगा।

    इस दौरान निहंगों ने दो दिन का समय दिया था। कर्णप्रयाग प्रकरण में गिरफ्तार निहंगों को न्यायालय से जमानत मिलने पर पुलिस व प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

    कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पांवटा साहिब से निहंग जत्थे वापस पंजाब चले गए हैं। अब माहौल शांत है और चेकिंग जारी है।

    यह भी पढ़ें- मोहाली के गुरुद्वारे में हंगामा, उत्तराखंड से रिहा होकर लौटे निहंगों के स्वागत समारोह में निहंग पर हमले की कोशिश; हमलावर की पिटाई

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कर्णप्रयाग तलवारबाजी मामले में चारों निहंगों को कोर्ट से मिली जमानत, रात को जेल से हुए रिहा