उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव संपन्न, मतदान में भी पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं; मतगणना आज
उत्तराखंड में पंचायत उपचुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आज परिणाम घोषित किए जाएंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून! हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों की त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों के उपचुनाव में भी महिला मतदाताओं ने अपनी जागरूकता का परिचय दिया। उपचुनाव में भी पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत अधिक रहा। उपचुनाव की मतगणना शनिवार को हो रही है और फिर परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
पंचायतों में उपचुनाव में 27,210 ग्राम पंचायत सदस्य, 10 ग्राम प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के 316, ग्राम प्रधान के चार और रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के एक सदस्य के लिए गुरुवार को हुए मतदान 58,105 मतदाताओं में से 30,368 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
संबंधित जिलों से आंकड़े मिलने के बाद शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि उपचुनाव में कुल 29,820 पुरुष मतदाताओं में से 14,234 और 28,283 महिला मतदाताओं में से 16,134 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Panchayat By Election: चंपावत में नहीं मिल पाए 88 वार्ड पंच, एकमात्र वार्ड सदस्य के लिए हुआ चुनाव
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Panchayat By election: हल्द्वानी की 10 सीटों पर 60.17 % मतदान, अब 22 नवंबर को मतगणना

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।