Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27-28 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:32 AM (IST)

    उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 27-28 फरवरी को मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना। फाइल फोटो

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसाार 27-28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

    चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। 

    बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी देहरादून में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री का इजाफा हुआ। बुधवार को दून का अधिकतम तापमान 27.7 और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रहा।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश की वजह से लौटी ठंड; 27 फरवरी से फिर बढ़ेगा पारा

    यह भी पढ़ें- J&K Weather: फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, तापमान में असामान्य वृद्धि; जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा आज का मौसम


    women achievers
    women achievers

    बड़ी खबरें