Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, सात ज‍िलों में बार‍िश के साथ बर्फबारी का अलर्ट

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 08:53 PM (IST)

    उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों में बादल छाए हैं और मैदानों में धूप है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे दिन में गर्मी का अनुभव हो रहा है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छा गए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादलों के बीच धूप खिली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून समेत सात जिलों में हल्की वर्षा और चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप रही, जिससे दिन में गर्मी महसूस की गई। हालांकि, दोपहर में आंशिक बादल मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप और बादलों का खेल चलता रहा, और रात को वर्षा की संभावना बनी रही। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे दिन में गर्मी का अनुभव हो रहा है।

    सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा हो सकती है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। बुधवार और गुरुवार को भी वर्षा की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

     

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून 29.0 15.6
    ऊधम सिंह नगर 28.2 14.6
    मुक्तेश्वर 22.1 8.4
    नई टिहरी 21.5 9.8