Updated: Thu, 28 Aug 2025 08:39 AM (IST)
देहरादून में बांदल और टोंस नदियों में गिरते जलस्तर को रोकने के लिए सरकार कर्टेन वाल बनाएगी। इस परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में अमृत सरोवर और राज्य में रजत जयंती पार्क भी बनाए जाएंगे। इन प्रयासों से जल संरक्षण और पेयजल आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून। बांदल व टोंस नदी राजधानी में पेयजल आपूर्ति का बड़ा स्रोत हैं। पिछले कुछ सालों से इन दाेनों ही नदियों में पानी का रिसाव होने के कारण जलस्तर घट रहा है। इससे स्थानीय व्यक्तियों को पेयजल का संकट उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शासन ने इन दोनों ही नदियों में जल रिसाव रोकने के लिए करटेन वाल (करटेन दीवार) बनाने का फैसला लिया है। बुधवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाईपावर कमेटी ने बांदल-टोंस नदी में पेयजल स्रोतों को पुनर्जीवित करने समेत कुल पांच परियोजनाओं पर 10 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी।
प्रोजेक्ट अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। करटेन दीवार से नदियों में जलस्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी। कौलागढ़ में टोंस नदी (बीजापुर कैनाल) पर 4.99 करोड़ व सहस्रधारा रोड पर बांदल नदी में 2.19 करोड़ की लागत से करटेन वाल के कार्य किए जाएंगे।
नदी के तल पर गहराई तक बनती करटेन वाल
नदियों में पानी का रिसाव रोकने के लिए करटेन वाल (करटेन दीवार) बनाई जाती है, जो पानी के बहाव को नियंत्रित कर मिट्टी के कटाव को रोकने का इंजीनियरिंग समाधान है। इससे भूजल स्तर बनाए रखने व कटाव कम करने में मदद मिलती है।
करटेन वाल नदी के तल और किनारों में गहराई तक बनाई जाती है।इसका उपयोग नदी के पानी को लंबे समय तक बनाए रखने, स्थानीय जल आपूर्ति में सुधार करने और नदी के किनारों को स्थिर करने के लिए किया जाता है।
ऊधम सिंह नगर व हरिद्वार में बनेंगे अमृत सरोवर
सचिव शहरी विकास नितेश झा व अपर सचिव युगल किशोर पंत की उपस्थिति में हाईपावर कमेटी ने टोंस व बांदल के अलावा ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर के वार्ड छह में अमृत सरोवर के लिए 0.60 करोड़, वार्ड तीन में अमृत सरोवर के लिए 0.37 करोड़ व हरिद्वार के वार्ड 59 में सीतापुर सरोवर के लिए 1.66 करोड़ करोड़ रुपये खर्च करने के प्रस्ताव को राज्य स्तर पर मंजूरी दी।
पहले चरण में 6, दूसरे में 14 रजत जयंती पार्कों को मंजूरी
हाईपावर कमेटी के समक्ष राज्य में रजत जयंती पार्क बनाने के प्रस्तावों को रखा गया। पहले चरण में 6.5 करोड़ से 6 रजत जयंती पार्क बनाने को मंजूरी दी गई, जबकि दूसरे चरण में 12 करोड़ से 14 रजत जयंती पार्क बनाने पर कमेटी ने अपनी मुहर लगाई।
चरणवार जिलों में बनेंगे पार्क
पहले चरण में हरिद्वार में रुड़की, शिवालिक नगर, सुल्तानपुर-आदमपुर, लंढौरा में पार्क बनाए जाएंगे। वहीं ऊधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर व शक्तिगढ में रजत जयंती पार्क बनाए जाएंगे।
वहीं, दूसरे चरण में हरिद्वार के मंगलौर, पिरान कलियर, उत्तरकाशी के नौगांव, पौड़ी के कोटद्वार, पिथौरागढ के धारचुला, गंगोलीघाट, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल में लालकुआं, भीमताल, नैनीताल व ऊधम सिंह नगर के बाजपुर, नानक मत्ताव गदरपुर में रजत जयंती पार्क का निर्माण किया जाएगा।
पेयजल आपूर्ति पर नजर
बांदल नदी से दून को रोजाना 20 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती थी, जो घटकर 5 एमएलडी तक पहुंच जाती -देहरादून के 7 से 10 हजार पेयजल उपभोक्ता बांदल में पानी का स्तर गिरने से प्रभावित होते हैं। बीजापुर कैनाल से पहले 8 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती थी, जो घटकर अब 6 एमएलडी तक पहुंचती
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।