Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roorkee: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- सभी के प्रयास से उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 03:55 PM (IST)

    मुख्यमंत्री जीवनदीप आश्रम में धार्मिक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। मुख्य ...और पढ़ें

    Hero Image

    रुड़की के जीवनदीप आश्रम में कन्या पूजन के दौरान एक कन्या से आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। साथ में, उनकी पत्नी गीता धामी। जागरण

    जागरण संवाददाता, रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आधात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत की सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनके निर्देशन में भव्य राम मंदिर निर्माण, बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर पर कार्य हुआ है। उसी तरह से उत्तराखंड में यमुनातीर्थ स्थल का पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कारिडोर, शारदा कारिडोर निर्माण, दून विश्वविद्यालय में सेंटर फार हिंदू स्टडीज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

    सरकार आपरेशन कालनेमि चला रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्नी गीता धामी के साथ यज्ञ में आह़ति दी। बजरंग बली का पूजन करते हुए विभिन्न लोकार्पण किए।

    जीवनदीप आश्रम में आयोजित पांच दिनी धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक संरचना की रक्षा के लिए पूर्णत: संकल्पबद्ध है।

    धर्मानंतरण विरोधी कानून व सख्त दंगारोधी कानून प्रदेश में लागू हैं। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। लैंड जिहाद पर अब तक दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी गई है।

    सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। 26 हजार से अधिक युवाओं को नौकारी मिली है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया और नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद एक जुलाई 2026 से गैर-मानक मदरसे स्वतः बंद हो जाएंगे। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार तेजी से काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री ने ईदगाह चौक का नाम शहीद चौक रखने की भी घोषणा की।

    इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी महाराज, भारत साधु समाज के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि, भारत साधु समाज के राष्ट्रीय मंत्री महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रेयी गिरि, कोठारी महंत बड़ा उदासीन अखाड़ा श्रीमहंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद सरस्वती, (नंगली दरबार) महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद, भारत साधु समाज के प्रदेश प्रवक्ता महंत स्वामी अमृतानंद, महेंद्र स्वामी सत्यव्रता नंद सरस्वती, स्वामी विनोद महाराज, स्वामी प्रकाशानंद महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, महापौर अनीता देवी अग्रवाल, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, दायित्वधारी विनय रोहिल्ला, जिला महामंत्री रुड़की अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल आदि मौजूद रहे।

    11 सौ कन्याओं का किया पूजन, छह वर-वधू को दिया आशीर्वाद

    कार्यक्रम के दौरान छह वर-वधू को आशीर्वाद दिया गया। इसके अलावा 11 सौ कन्याओं का पूजन भी किया गया। कन्या पूजन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पत्नी गीता धामी छोटे-छोटे बच्चों से बात करती नजर आई। मुख्यमंत्री के प्यार एवं दुलार से बच्चे और उनके अभिभावक भी अभिभूत नजर आए।

    काश पहले आ जाते मुख्यमंत्री

    रुड़की के सुनहरा मार्ग की सड़क की हालत किसी से छिपी नहीं थी। जगह-जगह गड्ढे थे। रातो-रात गड्ढों को भरा गया। गुरुवार रात को ईदगाह चौक से हाईवे के दोनों ओर किनारों से रेत एवं गदंगी को हटाया गया।

    यह भी पढ़ें- CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत, उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक संबंध: CM धामी