Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने वन कर्मी का हाथ पकड़ा, लगे 29 टांके

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 11:36 PM (IST)

    हरिद्वार जिले के लालढांग की रवासन नदी में मगरमच्छ दिखने पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने वन कर्मी अंकित पर हमला कर दिया और उसका हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से उसे छुड़ाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां उसके हाथ में 29 टांके लगे। बाद में मगरमच्छ को गंगा नदी में छोड़ दिया गया।

    Hero Image

    सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सूत्र जागरण लालढांग: लालढांग की बरसाती रवासन नदी में मिले मगरमच्छ को रेस्क्यू किए जाने के दौरान मगरमच्छ ने दैनिक वन कर्मी का हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह वन कर्मी का हाथ छुड़ाया गया। उसके हाथ में 29 टांके लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण रवासन नदी के निकट टहलने गए थे। इसी दौरान कुछ बच्चों को नदी किनारे कुछ हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो एक मगरमच्छ दिखाई दिया।

    इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दैनिक वनकर्मी अंकित ने अन्य के साथ मिलकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन, तभी मगरमच्छ ने अंकित का हाथ पकड़ लिया।

    आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के चंगुल से उसे छुड़ाया। अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके हाथ में 29 टांके आए। डिप्टी रेंजर नवीन ने कहा कि मगरमच्छ के दांत काफी नुकीले होते हैं, रेस्क्यू के समय मगरमच्छ ने अंकित का हाथ अपने मुंह में दबा लिया था।

    ग्रामीणों की मदद से उसका मुंह खोलकर हाथ को छुड़ाया गया। बताया कि वन कर्मी के हाथ में गहरे जख्म के कारण टांके आए हैं। उसको इलाज के बाद घर भेज दिया है। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रवासन नदी के आसपास काफी सावधानी पूर्वक जाएं।

    यह भी पढ़ें- चंदौली में कंपोजिट विद्यालय के पास मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में दहशत

    यह भी पढ़ें- नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, देखते ही घर में मचा हड़कंप और फिर...