अंबाला से परिवार संग सास की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंची थी बहू, घर लौटी लाश
अंबाला से एक महिला, सुनीता देवी, अपने परिवार के साथ अपनी सास की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार आई थीं। कनखल की एक धर्मशाला में सीढ़ियों से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके पति नंदकुमार झा पेशे से चिकित्सक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कनखल की एक धर्मशाला में हुआ हादसा। Concept Photo
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। सास की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंची बहू की मौत हो गई। कनखल की एक धर्मशाला में हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुनीता देवी निवासी अंबाला परिवार के साथ अपनी सास की अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार पहुंची थी।
विसर्जन के बाद कनखल स्थित हरियाणा धर्मशाला में उनका परिवार ठहरा हुआ था। इस दौरान सुनीता सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता के पति नंदकुमार झा पेशे से चिकित्सक हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।