Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: उत्‍तराखंड में हीटवेव ने किया परेशान, 25 लोग अस्पताल में भर्ती

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 01:46 PM (IST)

    रूड़की और आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जिससे लोग बेहाल हैं। हीटवेव के चलते रुड़की के सिविल अस्पताल में सात और निजी अस्पतालों में 18 मरीज भर्ती हुए हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। चिकित्सकों ने हीटवेव से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    Hero Image
    रुड़की एवं आसपास का तापमान पहुंच गया 40 डिग्री सिल्सियस के पार. Concept

    जागरण संवाददाता, रुड़की । भीषण गर्मी के बीच चक्कर खाकर बेहोश होने के मामले सामने आने लगे हैं। हीटवेव की चपेट में आए सात लोग सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। इसके अलावा हीटवेव के चलते विभिन्न निजी अस्पताल में भी 18 लोग भर्ती हैं। माना जा रहा है कि इसका प्रकोप और अधिक बढ़ सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस समय रुड़की एवं आसपास का तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंच गया है। लू के थपेड़े हर किसी को परेशान कर दे रहे हैं। सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लू के थपेड़े हर किसी को बेहाल कर दे रहे हैं। इस भीषण गर्मी में पैदल एवं दोपहिया वाहनों पर सफर करने वालों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    सिविल अस्पताल रुड़की में विभिन्न चिकित्सकों की ओपीडी में हीटवेव के सात मरीज आए, जिनको चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर वार्ड में भर्ती कर दिया है, हालांकि अब उनकी हालत ठीक है। सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि दो दिन से हीटवेव के मामले आ रहे हैं। हालांकि उपचार के बाद वह ठीक हो जा रहे हैं। हीटवेव में कुछ सावधानी बरतना जरूरी है।

    क्या है हीटवेव

    सिविल अस्पताल रुड़की के चिकित्साधिकारी डा. शैलेष कुमार तिवारी ने बताया कि हीटवेव या हीट स्ट्रोक गर्मी से जुड़ी गंभीर समस्या है। यह तब होता है जब शरीर अपने तामपान को नियंत्रित करने में असमर्थ हो जाता है। शरीर से पसीना निकलने की प्रक्रिया विफल हो जाती है। शरीर खुद को ठंडा रखने में असमर्थ हो जाता है। लापरवाही में कई बार जान भी चली जाती है। इसके लिए कुछ सावधानी बरतना जरूरी है।

    comedy show banner