Roorkee: तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत और दूसरा घायल
रूड़की में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जाँच कर रही है। यह दुर्घटना रूड़की के पास हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में पनियाला गांव के पास हाईवे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर (38) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है।
बता दें की जैनपुर झंझेड़ी गांव निवासी अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर पनियाला गांव के पास हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शब्बीर घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस ने अकबर के शव को कब्जे में लिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।