Updated: Thu, 11 Sep 2025 07:45 PM (IST)
Roorkee News रुड़की कोतवाली में बयान दर्ज कराने आई एक महिला को महिला दारोगा द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। महिला ने अपनी बेटी के बयान दर्ज कराने का विरोध किया था जिसके बाद यह घटना घटी। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।
जागरण संवाददाता, रुड़की। कोतवाली में बयान दर्ज कराने आई एक महिला को महिला दारोगा ने थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हो गया। पीड़िता और उसके साथ आई बेटी समेत अन्य लोग इस पर भड़क गए। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, इस मामले में पीड़िता अब पूरे मामले की अधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रही है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति करीब 14 साल पहले कहीं चला गया था। इसके बाद से महिला के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गए थे। महिला की एक बेटी भी है। करीब 13 साल तक महिला के उस व्यक्ति से प्रेम संबंध रहे। वह अक्सर महिला के घर पर ही रुकता था।
इसके बाद उसने महिला को छोड़ दिया। महिला ने करीब एक माह पहले उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को महिला अपनी बेटी और परिवार की एक महिला के साथ बयान दर्ज कराने के लिए रुड़की कोतवाली आई थी। जिस महिला दारोगा को बयान दर्ज करने थे। वह महिला दरोगा वहां पर नहीं थी। जिस पर एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके बयान दर्ज करने शुरू कर दिए।
महिला पुलिसकर्मी ने महिला की बेटी के बयान दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास किया कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया था। वह जब घर आता था तो महिला की बेटी को भी इसकी जानकारी थी या नहीं। इस पर पीड़ित महिला ने बेटी के बयान दर्ज कराने से मना कर दिया और पुलिस से नोकझोंक करने लगी। इसी बीच वहां पर एक महिला दरोगा आई और पीड़ित महिला को थप्पड़ मार दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।