Roorkee News: घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने महिला से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर आरोपित हुआ फरार
रूड़की में एक महिला ने अपने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रुड़की: एक महिला के घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर महिला से अभद्रता कर उसे धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला का पति महाराष्ट्र में गन्ने के कोल्हू में काम करने गया है। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है।
गुरुवार शाम महिला के दोनों बच्चे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक महिला के घर में आया। महिला से उसने इधर-उधर की बातचीत शुरू कर दी। महिला ने उसे घर से जाने को कहा। यह सुनती ही वह गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि उसने महिला को पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकत करत दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।