रुड़की में सड़क हादसा, पीरपुरा अंडरपास पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत
मंगलौर (रुड़की) के पीरपुरा अंडरपास के पास देर रात एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मंगलौर (रुड़की)। पीरपुरा अंडरपास के निकट एक ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों युवक एक बाइक पर ही सवार थे। घटना देर रात की है। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है
मंगलवार देर रात एक ट्रक अब्दुल कलाम चौक होते हुए हरिद्वार जा रहा था। पीरपुरा अंडर पास में घुसते ही ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में अयान (16) मोहम्मद रकीब (17) की मौत हो गई। जबकि मोहम्मद साकिब (16) गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक सवार तीनों युवक जबरदस्तपुर कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के रहने वाले हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है।
यह भी पढ़ें- रुड़की में NSG Commando की मौत से बवाल, अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
यह भी पढ़ें- रुड़की: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दादी की हुई मौत; पोता घायल
यह भी पढ़ें- रुड़की के मंडावली में थार कार की टक्कर से घोड़े की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।